Honor 9X Pro भारत में 12 मई को होगा लॉन्च, एक रिपोर्ट का दावा

Honor 9X Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर शामिल है।

Honor 9X Pro भारत में 12 मई को होगा लॉन्च, एक रिपोर्ट का दावा

Honor 9X Pro की भारत में कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होने का दावा

ख़ास बातें
  • Honor 9X Pro ट्रिपल रियर कैमरा और पॉप-अप सेल्फी कैमरा से है लैस
  • स्मार्टफोन हुवावे Hisilicon Kirin 810 चिपसेट के साथ होगा लॉन्च
  • रिपोर्ट का दावा फोन की भारत में 15,000 से 20,000 रुपये के बीच होगी कीमत
विज्ञापन
Honor 9X Pro कथित तौर पर भारत में 12 मई को लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि आगामी हॉनर फोन Flipkart के जरिए बेचा जाएगा और इसकी भारत में कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होगी। हॉनर 9एक्स प्रो का ग्लोबल वेरिएंट फरवरी में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद अब यह भारत में आने वाला है। स्मार्टफोन Huawei के HiSilicon Kirin 810 चिपसेट पर काम करता है और नॉच-लैस डिस्प्ले के साथ आता है। फुल स्क्रीन डिस्प्ले के लिए फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। आपको ध्यान दिला दें कि Honor 9X Pro में Google मोबाइल सर्विस और Play Store शामिल नहीं है, इसके बजाय यह Huawei AppGallery के साथ आता है, जिसके ज़रिए यूज़र्स ऐप्स डाउनलोड कर सकते हैं।

IANS ने इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि हॉनर 9एक्स प्रो आगामी मंगलवार को भारत में लॉन्च होगा। हालांकि हॉनर इंडिया ने फोन के लॉन्च की तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं की है, लेकिन कंपनी ने गुरुवार को एक ट्वीट पोस्ट किया था, जिसमें कहा गया था कि फोन जल्द ही भारत आ सकता है। कंपनी ने किरिन 810 प्रोसेसर के साथ एक तस्वीर भी साझा की, जिससे पता चलता है कि फोन वास्तव में Honor 9X Pro होगा।

हॉनर 9एक्स प्रो के ग्लोबल वेरिएंट को फरवरी में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद यह मार्च में फ्रांस, जर्मनी, मिस्र और मलेशिया जैसे कई देशों में उपलब्ध कराया गया। लॉन्च के समय इसकी ग्लोबल कीमत 249 यूरो (लगभग 20,300 रुपये) थी।
 

Honor 9X Pro specifications

हॉनर 9एक्स प्रो एंड्रॉयड 9 पर आधारित ईएमयूआई 9.1 पर चलता है। इसमें 6.59-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले है। हॉनर फोन किरिन 810 चिपसेट पर काम करता है और 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए  512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Honor 9X Pro के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर शामिल है। इसमें 16-मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

हॉनर 9एक्स प्रो 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस आता है और इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो पावर बटन पर सेट है। कनेक्टिविटी विकल्पों में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ समेत कई अन्य विकल्प मौजूद हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 810
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »