Honor 9X और Honor 9X Pro लॉन्च, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हैं लैस

Honor 9X Pro में तीन रियर कैमरे हैं, जबकि हॉनर 9एक्स डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जुलाई 2019 16:48 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा
  • हॉनर 9एक्स की बैटरी 4,000 एमएएच की है
  • Honor 9X Pro में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है

Honor 9X

Honor 9X और Honor 9X Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो दोनों हॉनर स्मार्टफोन बिना नॉच वाले डिस्प्ले, हाइसिलिकॉन किरिन 810 प्रोसेसर, जीपीयू टर्बो 3.0, किनारे पर दिए गए फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आते हैं। दोनों ही फोन में 16 मेगापिक्सल के पॉप-अप सेल्फी कैमरे हैं। सबसे अहम अंतर की बात करें तो हॉनर 9एक्स प्रो में तीन रियर कैमरे हैं, जबकि हॉनर 9एक्स डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। दोनों ही फोन अभी चीन में लॉन्च हुए हैं और रैम-स्टोरेज पर आधारित कई वेरिएंट पेश किए गए हैं। दोनों फोन के पिछले हिस्से पर X शेप का ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश है।
 

Honor 9X, Honor 9X Pro की कीमतें

हॉनर 9एक्स की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में बेचा जाएगा। हैंडसेट का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,899 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) का है। हॉनर 9एक्स को मिडनाइट ब्लैक, मिडनाइट ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया गया है।

दूसरी तरफ, हॉनर 9एक्स प्रो की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 22,000 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बिकेगा। फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 2,399 चीनी युआन (करीब 24,000 रुपये) है। यह मिडनाइट ब्लैक और फैंटम ब्लू रंग में मिलेगा।
 

Honor 9X Pro

 

Honor 9X स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9एक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.1.1 पर चलेगा। इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 391 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी के साथ। स्मार्टफोन में रफ्तार देने की जिम्मेदारी किरिन 810 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर की है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

हॉनर 9एक्स में डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। अपर्चर एफ/ 1.8 है। डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है।

हॉनर 9एक्स की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 163.1×77.2×8.8 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, इसमें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement
 

हॉनर 9एक्स प्रो स्पेसिफिकेशन

हॉनर 9एक्स प्रो बहुत हद तक हॉनर 9एक्स जैसा ही है। लेकिन इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पहले दो सेंसर हॉनर 9एक्स वाले ही हैं। यानी प्रो वेरिएंट भी 48 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा हॉनर 9एक्स प्रो में 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस है। हॉनर 9एक्स प्रो में 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Immersive full-screen display
  • Reliable performance
  • All-day battery life
  • Decent night mode
  • Bad
  • Underwhelming cameras
  • Stutters at gaming
  • EMUI is loaded with bloatware
  • Bulky and unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710एफ

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2.4-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.