Honor 90 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 200MP कैमरा और 12GB RAM से लैस!

Honor 90 5G के भारतीय वर्जन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Honor 90 5G में 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Honor 90 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Honor 90 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।

Honor 90 5G में 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

Photo Credit: Honor

Honor 90 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। स्मार्टफोन इस साल मई में 90 Pro के साथ चीन में पेश किया गया था। Honor 90 Pro के भारत में लॉन्च होने की जानकारी नहीं है। Honor 90 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। हॉनरटेक के सीईओ माधव सेठ ने पहले Honor 90 का टीजर जारी किया था। हाल ही में एक टिपस्टर ने Honor 90 5G के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और कीमत रेंज का खुलासा किया है। आइए Honor 90 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Honor 90 5G की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Honor 90 5G के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग 29,160 रुपये) है। वहीं 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत  CNY 2,799 (लगभग 32,680 रुपये) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 35,017 रुपये) रुपये है।

टिपस्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने एक ट्वीट में सुझाव दिया कि Honor 90 5G का भारतीय वेरिएंट ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होने की संभावना है। इसकी कीमत  30,000 से 40,000 रुपये के बीच हो सकती है।


Honor 90 5G के स्पेसिफिकेशंस


Honor 90 5G के भारतीय वर्जन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। प्रोसेसर की बात करें तो यह स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 SoC पर बेस्ड हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह फोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MagicOS 7.1 पर काम करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 90 5G के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की संभावना है। हालांकि टिपस्टर ने फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं दी है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। Honor 90 5G के भारतीय वेरिएंट में 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है। यह स्मार्टफोन मोनो स्पीकर से लैस होने की संभावना है।
   
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Lightweight and Decent build quality
  • Good Display
  • Decent performance
  • Good front camera performance
  • Bad
  • Lacks 3.5mm Jack
  • Free of cost 30W charger is not enough
  • Weak details in night shots
  • MRP is Overpriced
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.