हॉनर 9 में होगा डुअल कैमरा सेटअप, 27 मई को हो सकता है लॉन्च

ऐसा लगता है कि हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड 27 मई को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसका खुलासा एक लीक हुई तस्वीर से हुआ जो देखने में कंपनी का आधिकारिक प्रेस इनवाइट लग रहा है।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 17 मई 2017 12:55 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 9 के पिछले हिस्से पर 20 और 12 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाने की उम्मीद
  • इस फोन में किरिन 960 चिपसेट के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम होंगे
  • हुवावे हॉनर 9 में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा
ऐसा लगता है कि हुवावे टर्मिनल का हॉनर ब्रांड 27 मई को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसका खुलासा एक लीक हुई तस्वीर से हुआ जो देखने में कंपनी का आधिकारिक प्रेस इनवाइट लग रहा है। यह तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दी गई है। लीक हुई प्रेस इनवाइट में कहीं भी प्रोडक्ट के नाम का ज़िक्र नहीं है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इवेंट में अपने हॉनर 9 स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी।

नामी टिप्सटर रोलेंड क्वांट ने यह तस्वीर साझा की है। उन्होंने कहा कि हॉनर ब्रांड का लॉन्च इवेंट 27 मई को बर्लिन में होगा। दावा किया गया है कि कंपनी का अगला प्रोडक्ट 'लाइट कैचर' होगा। वैसे, इस फ्रेज का बहुत ज़्यादा अर्थ नहीं निकलता। उम्मीद है कि हॉनर 9 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इस ओर इशारा एंड्रॉयड सोल की रिपोर्ट में किया गया है।

हुवावे हॉनर 9 के पिछले हिस्से पर 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। खुलासा हुआ है कि इस फोन में किरिन 960 चिपसेट के साथ 4 जीबी या 6 जीबी रैम होंगे। डिस्प्ले की बात करें तो हुवावे हॉनर 9 में 5.2 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा, पुराने वेरिएंट की तरह। इसके अलावा हुवावे के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित ईएमयूआई स्किन दिया जाएगा।

वैसे ये सारे दावे हैं। इनमें से कोई भी जानकारी आधिकारिक नहीं है। हमें हुवावे हॉनर 9 के सभी स्पेसिफिकेशन जानने के लिए लॉन्च इवेंट का इंतज़ार करना होगा।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  3. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
  4. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगी 2K रिजॉल्यूशन वाली टचस्क्रीन, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. 600W साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट, boAt ने लॉन्च किए 3 नए Soundbar मॉडल्स; कीमत ₹13 हजार से शुरू
  6. Jio का नया धमाका! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
  7. Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
  8. 50MP कैमरा वाला Vivo X300 FE नए स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  10. Portronics ने लॉन्च किया फोल्ड होने वाला Wireless Mouse, कीमत ₹899
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.