Honor 9 Lite पहली झलक में...

हॉनर 9 लाइट की सबसे अहम खासियत इसमें दिए गए चार कैमरे हैं, हॉनर 9आई की तरह। हमें हॉनर 9 लाइट के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला है। आइए आपको बताते हैं कि पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा?

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 18 जनवरी 2018 18:47 IST
किफायती दाम में बेहतरीन फोन देने के लक्ष्य से हुवावे के हॉनर ब्रांड ने नया स्मार्टफोन हॉनर 9 लाइट को भारत में लॉन्च किया है। नया Honor 9 Lite हैंडसेट 15,000 रुपये से कम कीमत में मिलता है। इस प्राइस रेंज में आज की तारीख में शाओमी का दबदबा है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इसी कीमत के आसपास हॉनर 7एक्स (रिव्यू) को भी लॉन्च किया था। देखा जाए तो सही मायने में यह फोन बीते साल मई में लॉन्च किए गए हॉनर 8 लाइट का अपग्रेड है। 9 लाइट की सबसे अहम खासियत इसमें दिए गए चार कैमरे हैं, हॉनर 9आई की तरह। हमें हॉनर 9 लाइट के साथ कुछ वक्त बिताने का मौका मिला है। आइए आपको बताते हैं कि पहली नज़र में हमें यह फोन कैसा लगा?


Advertisement
हमें एक बात सबसे ज़्यादा पसंद आई और यह आपको भी भाएगी, फोन की बॉडी बेहद ही कॉम्पेक्ट है। यह हल्का भी है, मात्र 149 ग्राम वाला यह फोन आपके पॉकेट में खो सा जाएगा। हमें तो कई बार इसके ना होने का एहसास हुआ। रिफ्लेक्टिव बैकपैनल काफी अच्छा है और इसने हमें मोटो एक्स4 की याद दिलाई। हालांकि, किनारे प्लास्टिक के बने हैं। कमियों की बात करें तो पिछले हिस्से पर ऊंगलियों के निशान आसानी से पड़ जाते हैं। ऐसे में इस फोन को साफ रखना आसान नहीं होगा। यह कई बार हाथों में फिसलता भी है। फोन को हाथों में रखने में बहुत दिक्कत नहीं होती, लेकिन यह आसानी से फिसल जाता है।

हॉनर ने इस मॉडल के लिए 18:9 डिस्प्ले को इस्तेमाल किया है। आपको फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन वाली 5.65 इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसकी पिक्सल डेनसिटी 428 पिक्सल प्रति इंच है। स्क्रीन की ब्राइटनेस पर्याप्त है, इस पर हमारी नज़र सबसे पहले गई। कलर्स पंची हैं और व्यूइंग एंगल से भी कोई शिकायत नहीं है। स्क्रीन के ऊपरी और निचले हिस्से पर किनारे बेहद ही पतले हैं, जो फोन को बेहतरीन लुक देते हैं। अफसोस कि आपको यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नहीं मिलेगा। ऐसा लगता है कि हॉनर इस पोर्ट को सिर्फ महंगे हैंडसेट का हिस्सा बना रही है।
Advertisement

हॉनर 9 लाइट के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन कंपनी के अन्य बजट स्मार्टफोन वाले हैं। आपको हुवावे का किरिन 659 प्रोसेसर मिलेगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 3जीबी/32 जीबी और 4जीबी/64जीबी। स्टोरेज बढ़ाई भी जा सकती है। फोन में 4जी के साथ वीओएलटीई सपोर्ट भी मौज़ूद है। छोटी स्क्रीन के कारण बैटरी भी छोटी हो गई है। आपको 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी, लेकिन हॉनर ने दावा किया है कि 9 लाइट में आपको पूरे दिन बैटरी लाइफ मिलेगी।
 

अब बात इस फोन के सबसे अहम फीचर की। हॉनर ने फ्रंट और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर दिए हैं। यानी आप फ्रंट या रियर कैमरा सेटअप से बोकेह इफेक्ट का मज़ा ले पाएंगे। तेज़ी से फोकस करने के लिए रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से भी लैस है। लेकिन यह एक दावा है, इसकी जांच तो रिव्यू के दौरान ही होगी। हॉनर 9 लाइट स्मार्टफोन हॉनर की कस्टम स्किन ईएमयूआई 8.0 पर चलता है जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित है।
Advertisement

Honor 7X और Honor 9i अच्छे स्मार्टफोन हैं, लेकिन दोनों ही फोन ने कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस में निराश किया था। ऐसे में यह देखने बेहद ही रोचक होगा कि हॉनर 9 लाइट की बैटरी कितना साथ निभाती है, क्योंकि इसकी क्षमता भी कम है। मार्केटिंग के हिसाब से चार कैमरे आपका ध्यान ज़रूर खींचेंगे, लेकिन ये बेहतरीन फोटो की गारंटी नहीं हैं। इसके बावजूद हमें उम्मीद है कि हॉनर ने अपने पुराने प्रोडक्ट की तुलना में सुधार किया होगा और परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी। हम जल्द ही हॉनर 9 लाइट के रिव्यू के साथ आएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Striking looks and low weight
  • Vivid display
  • Competent front cameras
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average rear cameras
  • UI isn't very snappy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.65 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.