Honor 8X अब एक नए अवतार में, जानें क्या है खास

Honor 8X के लाल रंग वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि इस फोन को 23 नवंबर को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने अब नए कलर मॉडल को पेश करने की जानकारी दी है।

Honor 8X अब एक नए अवतार में, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है
  • Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 एफ प्रोसेसर हुआ है इस्तेमाल
  • दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम के साथ आता है हॉनर 8एक्स
विज्ञापन
Honor 8X के लाल रंग वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। याद रहे कि इस फोन को 23 नवंबर को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। Huawei के सब-ब्रांड हॉनर ने अब नए कलर मॉडल को पेश करने की जानकारी दी है। अब तक Honor 8X ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध में रहा है। अक्टूबर में लॉन्च किए जाने के दौरान Honor ने तीनों रंग वाले वेरिएंट के बारे में जानकारी दी थी। लेकिन उस वक्त लाल रंग वाले वेरिएंट को पेश नहीं किया गया था। अब जानकारी मिली है कि Honor 8X के लाल रंग वाले मॉडल को 28 नवंबर से Amazon India की वेबसाइट पर बेचा जाएगा।

Honor 8X को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में इसे बीते महीने ही लाया गया था। अहम खासियतों की बात करें तो हॉनर 8एक्स डुअल रियर कैमरा सेटअप, प्रीमियम ग्लास फिनिश बैक, जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी और डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। हाल ही में आयोजित Honor Black Friday Sale के दौरान Honor 8X के लाल कलर वाले वेरिेएंट को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया था।


Honor 8X की भारत में कीमत

हॉनर 8एक्स की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को बेचा जाता है। Honor 8X के दो और वेरिएंट हैं- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज, और इनकी कीमतें क्रमशः 16,999 रुपये और 18,999 रुपये है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, लाल रंग वाले वेरिएंट को 28 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा बुधवार से Honor 8X का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट ब्लू व ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

(पढ़ें: हॉनर 8एक्स का रिव्यू)

Honor 8X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला हॉनर 8एक्स ईएमयूआई 8.2.0 पर आधारित Android 8.1 ओरियो पर चलता है। Honor 8X में 6.5 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) टीएफटी आईपीएस डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9  है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Honor 8X में हाईसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी और 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 8एक्स के तीन वेरिएंट होंगे जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

अब बात कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। रियर कैमरा का अर्पचर एफ/1.8 है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरे का अर्पचर एफ/2.0 है। कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर का हेडफोन जैक मिलेगा। पावर बैकअप के लिए  3,750 एमएएच की बैटरी है। Honor 8X की लंबाई-चौड़ाई 160.4x76.6x7.8 मिलीमीटर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Good performance
  • Good value for money
  • कमियां
  • Relatively bulky and difficult to handle
  • Average cameras
  • Lacks fast charging
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3750 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8X, Honor 8X Price, Honor 8X Specifications, Honor, Huawei
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »