Honor 8S के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च

Honor 8S स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां ऑनलाइन लीक हुई हैं। इंटरनेट पर इस फोन के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं।

Honor 8S के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Honor 8S एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा
  • Honor 8S में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
  • हॉनर 8एस में वाटरड्रॉप नॉच और किनारों पर चौड़े बेज़ल हैं
विज्ञापन
Honor 8S स्मार्टफोन के बारे में जानकारियां ऑनलाइन लीक हुई हैं। इंटरनेट पर इस फोन के रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) और स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। आने वाले कुछ दिनों में स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जानकारी मिली है कि हॉनर ब्रांड के इस स्मार्टफोन को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और एक रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर Honor की ब्रांडिंग होगी। इस बजट फोन में 5.71 इंच डिस्प्ले, हीलियो ए22 प्रोसेसर और 3,020 एमएएच बैटरी दिया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि अभी कुछ दिन पहले ही Honor 8A Pro को चीनी मार्केट में उतारा गया था।

Honor 8S के स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स जर्मन वेबसाइट WinFuture द्वारा सार्वजनिक किए गए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कीमत और उपलब्धता के बारे में चुप्पी बनाए रखी गई है। रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए रेंडर्स से साफ है कि Honor 8S में वाटरड्रॉप नॉच और किनारों पर चौड़े बेज़ल हैं। निचले हिस्से पर बॉर्डर भी चौड़ा है जिसमें Honor की ब्रांडिंग है। पिछले हिस्से पर एक मात्र कैमरा सेंसर है। वॉल्यूम और पावर बटन दायीं तरफ हैं और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट निचले हिस्से पर।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Honor 8S एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.71 इंच (720x1520 पिक्सल) का आईपीएस डिस्प्ले होगा। फोन को 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो ए22 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट है।

Honor 8S में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर भी है। बैटरी 3,020 एमएएच की होगी। कनेक्टिविटी फीचर में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल है। दावा किया गया है कि लॉन्च के वक्त फोन को ब्लैक, ब्लू और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor 8S, Honor 8S Price, Honor 8S Specifications, Honor
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »