Honor 8C की बिक्री आज से, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ बिकेगा

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 8C की बिक्री आज भारत में पहली बार होगी। याद रहे कि सबसे पहले चीन में लॉन्च किए जाने के बाद Honor 8C को बीते महीने के आखिर में भारत में पेश किया गया था।

Honor 8C की बिक्री आज से, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ बिकेगा

Honor 8C की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • हॉनर 8सी एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा
  • स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर पर चलने वाला दुनिया का पहला फोन है Honor 8C
विज्ञापन
हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 8C की बिक्री आज भारत में पहली बार होगी। याद रहे कि सबसे पहले चीन में लॉन्च किए जाने के बाद Honor 8C को बीते महीने के आखिर में भारत में पेश किया गया था। Honor 8C बजट स्मार्टफोन में ट्रेडिशनल नॉच वाला 19:9 डिस्प्ले पैनल है। इसमें नए स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी है जो फ्रंट कैमरे के साथ एआई को इस्तेमाल में लाता है। हॉनर 8सी स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया और हॉनर स्टोर पर मिलेगा।
 

Honor 8C की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Honor 8C के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध होंगे। यह फोन Amazon India और HiHonor Store पर उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Honor 8C रिलायंस जियो की ओर से 4,450 रुपये 'डिजिटल लाइफ बेनिफेट्स' के साथ आएगा। रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। खरीदारी के लिए आईसीआईसीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई विकल्प चुनने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

(पढ़ें: हॉनर 8सी का रिव्यू)
 

Honor 8C स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।

Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72x75.94x7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid battery life
  • Quick and accurate fingerprint sensor
  • Dedicated microSD slot
  • कमियां
  • Bloat and lag in the UI
  • Weak cameras
  • All-plastic body
  • Low-res display
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  6. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  10. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »