हॉनर 8 में है 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 जुलाई 2016 12:43 IST
हुवावे टर्मिनल ने अपने हॉनर ब्रांड के तहत नया प्रीमियम स्मार्टफोन हॉनर 8 चीन में लॉन्च कर दिया है। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) जबकि 4 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 23,000 रुपये), 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) है।

यह स्मार्टफोन पर्ल व्हाइट, सनराइज गोल्ड, मिडनाइट ब्लैक और सकूरा पिंक और सैफायर ब्लू कलर वेरिएंट में चीन में प्री ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन की बिक्री 19 जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल चीन के बाहर इस फोन के उपलब्ध होने को लेकर कंपनी द्वारा कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
Advertisement

हॉनर 8 में 5.2 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर किरिन 950 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी4 जीपीयू है। फोन 3 जीबी रैम/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

हॉनर का यह प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ईएमयूआई 4.1 स्किन दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, अपर्चर एफ/2.2 और 6पी लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। अपर्चर एफ/2.4 के साथ फ्रंट कैमरा 8 मैगापिक्सल का है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर व इंफ्रारेड सेंसर है।
Advertisement

हॉनर 8 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 145.5 x 71 x 7.45 मिलीमीटर और वज़न 153 ग्राम है। 4जी एलटीई के साथ हॉनर के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.