Honor 7C में हो सकते हैं 4 कैमरे, लीक हुई तस्वीर

तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, आगे की बात करें तो फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है, जो हॉनर 7एक्स की याद दिलाता है। कैमरे की बात करें तो एक अफवाह यह भी है कि फोन में सेल्फी के लिए दो कैमरे दिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 7 फरवरी 2018 18:25 IST
ख़ास बातें
  • हुवावे जल्द अपना नया स्मार्टफोन Honor 7C ला सकती है
  • लीक हुई स्मार्टफोन की तस्वीर में देखे गए 4 कैमरे
  • टीईएनएए पर देखे जाने के बाद यूज़र को नहीं करना होगा बहुत ज्यादा इंतज़ार
चीनी कंपनी हुवावे जल्द अपना नया स्मार्टफोन Honor 7C लॉन्च कर सकती है। टीईएनएए लिस्टिंग की मानें तो एलएनडी-एएल30 मॉडल नंबर वाले इस फोन में 4 कैमरे होंगे व यह मेटल यूनीबॉडी के साथ आएगा। रिपोर्ट में आशंका ज़ाहिर की गई है कि यह फोन हॉनर 7सी हो सकता है, जो हॉनर 7 एक्स का निचला वर्ज़न है। बता दें कि कंपनी का एमडब्ल्यूसी 2018 के दौरान एक इवेंट भी है, जहां वह नए स्मार्टफोन से पर्दा उठा सकती है। टीईएनएए की लिस्टिंग से हॉनर के इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी बाहर नहीं आई है।

तस्वीरों से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि फोन के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं, आगे की बात करें तो फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है, जो हॉनर 7एक्स की याद दिलाता है। कैमरे की बात करें तो एक अफवाह यह भी है कि फोन में सेल्फी के लिए दो कैमरे दिए जा सकते हैं।

हॉनर 7एक्स के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम सपोर्ट वाला हॉनर 7एक्स एंड्रॉयड 7.0 नूगा आधारित ईएमयूआई 5.1 पर चलता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी रैम और 3340 एमएएच बैटरी है। कंपनी ने फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पर दिया है। हॉनर 7एक्स में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के रियर सेंसर हैं। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। हॉनर 7एक्स 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के तीन स्टोरेज वेरिएँट में मिलेगा। इन तीनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोन हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है।
Advertisement

बता दें कि अगर यह हैंडसेट हॉनर 7सी ही निकला, तो यह हॉनर 6 सी का अपग्रेड वर्ज़न होगा। हालांकि, स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है। हां, इतना ज़रूर है कि टीईएनएए पर देखे जाने के बाद अब इसके स्पेसिफिकेशन के लिए आपको बहुत ज्यादा इंतज़ार नहीं करना होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well built
  • Good screen
  • Bad
  • Battery life could be better
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 659

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3340 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, Honor, Honor 7C, Honor 7X, Huawei, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.