54MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Honor 70 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Honor 70 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 1,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 35,600 रुपये है।

54MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Honor 70 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Honor

Honor 70 5G में एंड्रॉयड पर बेस्ड Magic UI 6.1 दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Honor 70 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,600 रुपये है।
  • Honor 70 5G में 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है।
  • Honor 70 5G में एंड्रॉयड पर बेस्ड Magic UI 6.1 दिया गया है।
विज्ञापन
Honor ने मलेशिया में Honor 70 5G को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन है जो कि ऑक्टा कोर Snapdragon 778G+ SoC से लैस है। 256GB स्टोरेज वाले इस फोन में कर्व्ड OLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। ट्रिपल रियर कैमरा वाले इस फोन में 54 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honor 70 5G की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Honor 70 5G के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 1,999 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 35,600 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह मलेशिया में Lazada और Shopee समेत विभिन्न ई-कॉमर्स साइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के लिए यह Crystal Silver, Midnight Black और Emerald Green में उपलब्ध है। हालांकि यह फोन ग्लोबल लेवल पर कब उपलब्ध होगा इसकी जानकारी नहीं मिली है।
 

Honor 70 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Honor 70 5G में एंड्रॉयड पर बेस्ड Magic UI 6.1 दिया गया है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल, 20:9 स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz तक रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर की बात करें तो नया Honor फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 778G+ SoC पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB RAM और स्टोरेज दी गई है।

कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.9 अपर्चर के साथ 54 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए Honor 70 5G में ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस, AGPS, Wi-Fi 802.11 , ओटीजी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इसमें एंबिएंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, कंपास सेंसर और प्रोक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेसंर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 66W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा54-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  9. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  10. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »