Honor 500 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 6.55 इंच डिस्प्ले

Honor 500 Pro की एक विशेषता इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2025 19:04 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल होंगे
  • Honor 500 Pro में 6.55 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है

इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Honor की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में Honor 500 और Honor 500 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के डिजाइन, कलर्स और स्टोरेज के वेरिएंट्स के टीजर दिए गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन्स के स्पेसफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Honor 500 Pro में 6.55 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 2,736 × 1,264 पिक्सल्स  के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Honor 500 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज हो सकती है। 

Honor 500 Pro की एक विशेषता इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की सिलिकॉन बैटरी हो सकती है। यह Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर का कहना है कि इसकी इमेज क्वालिटी पिछले प्रोटोटाइप की तुलना में कम हो सकती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए 3D अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा जा सकता है। इसके साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Honor 500 Pro में 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Honor 400 और Honor 400 Pro में 6.55 इंच का FHD+ 120Hz OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। इन स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और इनके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

हाल ही में Honor के एक इंजीनियर ने बताया था कि इन स्मार्टफोन्स में बेहतर गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए कंपनी की Phantom Engine 3.0 टेक्नोलॉजी मिलेगी। Honor 400 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस स्मार्टफोन सीरीज की इंटरनेशनल लेवल पर शिपमेंट्स 60 लाख यूनिट्स से अधिक की हो गई हैं। इस वर्ष मई में Honor 400 सीरीज को लॉन्च किया गया था। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.