Honor 30i को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया, ये हैं खासियतें

नया Honor 30i 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और रूस में इसकी कीमत आरयूबी 17,990 (लगभग 17,600 रुपये) है।

Honor 30i को तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च किया गया, ये हैं खासियतें

Honor 30i में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Honor 30i रूस में हुआ लॉन्च
  • 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है फोन
  • रूस में प्री-ऑर्डर के लिए है उपलब्ध
विज्ञापन
Honor 30i को 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल रूसी बाज़ार में उतारा है। फोन वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है और इसमें 6.3-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हॉनर 30आई 4,000 एमएएच बैटरी से लैस आता है और इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।
 

Honor 30i price

नया हॉनर 30i 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और रूस में इसकी कीमत आरयूबी 17,990 (लगभग 17,600 रुपये) है। यह अल्ट्रावॉयलेट सनसेट, शिमरिंग फिरोज़ा और मिडनाइट ब्लैक रंग विकल्पों में पेश किया जाएगा। फोन कंपनी की रूसी साइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
 

Honor 30i specifications

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 30आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित मैजिक यूआई 3.1 पर चलता है। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 417 पीपीआई की पिक्सल डेंसिटी मिलती है। यह ऑक्टा-कोर किरिन 710एफ चिपसेट पर काम करता है और 4 जीबी रैम के साथ आता है।

Honor 30i में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/2.4 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए हॉनर 30आई में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई एसी, जीपीएस / ग्लोनास / बीडौ और, ब्लूटूथ 5.1 शामिल हैं। फोन में 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक भी मिलता है। Honor 30i में 4,000mAh बैटरी मिलती है। फोन का डायमेंशन 157.2x73.2x7.7 एमएम और वज़न 171.5 ग्राम है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरहाइसिलिकॉन किरिन 710एफ
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  4. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  5. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  6. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
  10. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »