Honor 300 स्मार्टफोन सीरीज में 4 मॉडल उतारेगी कंपनी, 3C सर्टीफिकेशन में डिटेल्स का खुलासा

Honor 300 सीरीज चीन में जल्द दस्तक दे सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2024 15:49 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में चार मॉडल शामिल हो सकते हैं
  • Honor 300 Pro में यूनीक डिजाइन आ सकता है
  • सीरीज में कम से कम 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की संभावना

HONOR 200 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Honor

Honor 200 के बाद कंपनी अब Honor 300 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। Honor 200 सीरीज भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्च हुई थी। अब घरेलू मार्केट में कंपनी इसकी सक्सेसर सीरीज को जल्द पेश कर सकती है। अपकमिंग सीरीज को चीन में एक सर्टीफिकेशन प्राप्त हुआ है जहां पर सीरीज के बारे में काफी जानकारी निकल कर आती है। इसमें चार मॉडल्स कंफर्म हो गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल। 

Honor 300 सीरीज चीन में जल्द दस्तक दे सकती है। सीरीज को चीन में एक महत्वपूर्ण सर्टीफिकेशन मिला है। इसे चीन के 3C सर्टीफिकेशन डेटाबेस में देखा गया (via) है। यहां पर सीरीज में चार मॉडल AMP-AN00, AMP-AN10, AMM-AN00, और AMG-AN00 नम्बर के साथ नजर आए हैं। इन्हीं के साथ इनके चार्जिंग एडेप्टर मॉडल नम्बर HN-200500C07, HN-200500C08, और HN-200500C09 भी दिए गए हैं। यहां से संकेत मिलता है कि सीरीज में कम से कम 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तो मिलने वाला है। 
Advertisement

सीरीज को मिला सर्टीफिकेशन फिलहाल किसी और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं करता है। लेकिन पुरानी सीरीज से एक समानता तो यहां दिखाई दे जाती है। पुरानी सीरीज के Honor 200, Honor 200 Pro, Honor 200 Lite, और Honor 200 Smart की तरह इसमें भी चार मॉडल्स कंपनी उतारने जा रही है। हालांकि फोन असल में किन मॉनिकर के साथ लॉन्च होंगे, अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

Honor 300 Pro के लिए हालांकि रेंडर्स काफी समय पहले ही लीक हो चुके हैं। संभावना है कि कंपनी इस फोन में यूनीक बैक पैनल डिजाइन लेकर आ सकती है। इससे रियर में एलॉन्गेटेड कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है जबकि फ्रंट साइड में कर्व्ड ऐज डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिछली सीरीज का बेस मॉडल Honor 200 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आया था। लेकिन अबकी बार नई सीरीज में कंपनी बेस मॉडल को कॉम्पेक्ट डिवाइस बनाकर लॉन्च कर सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.