• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 200 Lite फोन भारत में 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Honor 200 Lite फोन भारत में 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 8जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज, और MediaTek Dimensity 6080 चिप है।

Honor 200 Lite फोन भारत में 108MP कैमरा, 4500mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Honor

Honor 200 Lite में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।

ख़ास बातें
  • फोन में 8जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज सिंगल वेरिएंट आता है।
  • इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • 108 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा फोन में दिया गया है।
विज्ञापन
Honor 200 Lite 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 108 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा है और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट लगा है और 4,500mAh की बैटरी है। इसमें 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Honor 200 Lite 5G Price in India, Availability

Honor 200 Lite 5G की भारत में कीमत Rs. 17,999 है। फोन 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आता है। इसे 27 सितंबर से खरीदा जा सकेगा। फोन खरीद के लिए Honor की वेबसाइट, Amazon जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। 

SBI बैंक के ग्राहक फोन की खरीद पर 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जिससे फोन मात्र 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Amazon Great Indian Festival 2024 सेल में फोन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Honor 200 Lite 5G को Cyan Lake, Midnight Black, और Starry Blue कलर में लॉन्च किया गया है। 
 

Honor 200 Lite 5G Specifications, Features

Honor 200 Lite 5G में 6.7 इंच का full-HD+ (2,412 x 1,080 pixels) AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 2,000nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6080 SoC कंपनी ने दिया है जिसके साथ में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। फोन की रैम को वर्चुअली 8 जीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। यह Android 14 बेस्ड MagicOS 8.0 पर रन करता है। 

फोन में कई तरह के AI फीचर्स हैं जैसे MagicLM, Magic Portal, Magic Capsule, Magic Lock Screen, और Parallel Space आदि। इस फोन में रियर में 108MP का मेन कैमरा मिलता है। साथ में OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। मेन लेंस के सपोर्ट में 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। फोन में फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 4,500mAh की बैटरी है। इसमें 35W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.1, OTG, और USB Type-C पोर्ट है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके डाइमेंशन 161.05 x 74.55 x 6.78mm और वजन 166 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, 20 अगस्त को भारत में होने जा रहा लॉन्च
  2. 200km रेंज, डुअल बैटरी इलेक्ट्रिक बाइक Juiced ने की लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Amazon Great Freedom Sale: ₹399 में खरीदें वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर, आई सबसे धांसू डील
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹50000 में आने वाले मोबाइल पर मिल रही जबरदस्त छूट, ये हैं टॉप 5 फोन
  5. Redmi K100 Pro Max लॉन्च होगा 200MP तीन कैमरा, Bose साउंड के साथ! 9070mAh बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale में ₹16 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro
  7. Amazon Great Freedom Sale: सस्ते मिल रहे ₹50 हजार में आने वाले ये टॉप 5 लैपटॉप
  8. Amazon Great Freedom Sale में ₹5000 सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus 13s
  9. HMD Touch AI बजट फोन के ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, Nokia Lumia जैसा डिजाइन, 1950mAh होगी बैटरी!
  10. Amazon Great Freedom Sale: गर्मी में बंपर डिस्काउंट के साथ मिल रहे 1.5 Ton Split AC
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »