• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Honor 300 Pro+ फोन 12GB रैम, सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आएगा! लॉन्च से पहले खुलासा

Honor 300 Pro+ फोन 12GB रैम, सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आएगा! लॉन्च से पहले खुलासा

फोन 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है।

Honor 300 Pro+ फोन 12GB रैम, सैटेलाइट कनेक्टिविटी के साथ आएगा! लॉन्च से पहले खुलासा

HONOR 200 की सक्सेसर होगी अपकमिंग Honor 300 सीरीज

ख़ास बातें
  • फोन 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज, या 512GB स्टोरेज कंफिग्रेशन में आ सकता है।
  • फोन 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होगा और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप यहां मिल सकता है।
विज्ञापन
Honor अपनी अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Honor 300 को लॉन्च करने की तैयारी में है। इस सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल्स सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर भी देखे जा रहे हैं। हाल ही में इसके सभी मॉडल्स 3C सर्टीफिकेशन में नजर आए थे। इसके अलावा MIIT डेटाबेस में भी ये मॉडल्स स्पॉट हुए हैं। अब लेटेस्ट लीक में Honor 300 Pro+ को लेकर कुछ अहम जानकारी मिल रही है। आइए जानते हैं डिटेल। 

Honor 300 सीरीज में कंपनी चार स्मार्टफोन मॉडल पेश कर सकती है। हाल ही में इन्हें चीन के 3C सर्टीफिकेशन डेटाबेस में देखा गया था। जहां  पर सीरीज में AMP-AN00, AMP-AN10, AMM-AN00, और AMG-AN00 मॉडल नम्बर नजर आए थे। अब यही मॉडल नम्बर MIIT डेटाबेस में भी दिखे हैं। इनमें AMM-AN10 मॉडल में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी दिया गया (via) है। इस फीचर के माध्यम से बिना नेटवर्क वाले एरिया में भी कम्युनिकेशन संभव है। ऐसा फीचर आपात स्थिति में बहुत उपयोगी हो सकता है। 

मॉडल AMM-AN10 के बारे में कहा गया है कि यह Honor 300 Pro+ हो सकता है। यह सीरीज का टॉप मॉडल होगा। फोन में 12GB रैम+ 256GB स्टोरेज, और 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज का ऑप्शन देखने को मिल सकता है। Honor 300 सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी काफी समय से अफवाहों में हैं। 

Honor 300 फोन में कंपनी OLED पैनल दे सकती है। जबकि 300 Pro और 300 Pro+ में OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इनमें माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिजाइन होगा। सभी मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होंगे और इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। बैटरी कैपिसिटी के बारे में यहां पर जानकारी नहीं दी गई है। प्रो मॉडल्स में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। सीरीज के प्रो मॉडल्स Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होंगे।  

कैमरा की बात करें तो वनिला वेरिएंट 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है जबकि प्रो वर्जन 50 मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकते हैं। रियर कैमरा के बारे में जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं है। संभावना है कि प्रो मॉडल्स में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »