Honor 30 Pro की कथित तस्वीरें लीक, मिली चार रियर कैमरों की झलक

Honor 30 और Honor 30 Pro फोन चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म TENAA और गीकबेंच पर लिस्ट हुए थे। हॉनर 30 प्रो इन दोनों ही लिस्टिंग में मॉडल नंबर EBG-AN00 के साथ लिस्ट हुआ था।

Honor 30 Pro की कथित तस्वीरें लीक, मिली चार रियर कैमरों की झलक

Honor 30 Pro दी जा सकती है 3,900 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • Honor 30 सीरीज़ के स्मार्टफोन 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे
  • हॉनर 30 प्रो हो सकता है वाटर रेसिस्टेंट
  • हॉनर 30 प्रो एंड्रॉयड 10 आधारित हो सकता है
विज्ञापन
Honor 30 सीरीज़ के स्मार्टफोन 15 अप्रैल को लॉन्च होंगे। हालांकि, लॉन्च से पहले Honor 30 Pro के कुछ कथित प्रेस रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) ऑनलाइन लीक हो गए हैं। ये रेंडर्स चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर लीक हुए हैं। इस कथित रेंडर्स से स्मार्टफोन के एक कलर वेरिएंट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली है। रेंडर्स में फोन का पेरिस्कोप-स्टाइल शूटर भी दिखा है।

वीबो Honor 30 Pro के चार रेंडर्स पोस्ट किए गए हैं। इनमें स्मार्टफोन का बैकपैनल सिल्वर फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। इन तस्वीरों में स्मार्टफोन का क्वाड रियर कैमरा मॉड्यूल भी नजर आया है, जिसको लेकर खबरें है कि इसका प्राइमरी कैमरा सोनी का 50 मेगापिक्सल IMX700 सेंसर होगा। जैसे कि हमने पहले बताया कि इस रेंडर में फोन का पेरिस्कोप-स्टाइल कैमरा भी दिखा है।

एक अन्य तस्वीर में हॉनर 30 प्रो पर पानी गिरता दिखाया गया है, जिसको देखकर माना जा रहा है कि यह अगामी फोन वाटर रेसिस्टेंट हो सकता है। इसके अलावा दूसरे रेंडर में हॉनर 30 प्रो एक अलग बैकग्राउंड के साथ दिखा है।

हाल ही में Honor 30 और Honor 30 Pro फोन चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म TENAA और गीकबेंच पर लिस्ट हुए थे। हॉनर 30 प्रो इन दोनों ही लिस्टिंग में मॉडल नंबर EBG-AN00 के साथ लिस्ट हुआ था।

TENAA लिस्टिंग के अनुसार, हॉनर 30 प्रो एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.57 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा। इसके अलावा ऐसा लगता है कि स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा, जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम होगा। इसमें 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल होंगे।

इसके अलावा इस लिस्टिंग में इशारा मिला है कि हॉनर 30 प्रो में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। फोन 3,900 एमएएच बैटरी के साथ आएगी और यह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ लिस्ट था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 30, Honor 30 Pro, Honor 30 Pro specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »