50MP कैमरा, 4GB रैम के साथ लॉन्‍च होगा ‘सस्‍ता’ Honor 200 Smart, जानें बाकी डिटेल

Honor 200 Smart : 256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाला Honor 200 Smart लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन कर सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2024 14:24 IST
ख़ास बातें
  • ऑनर का एक नया स्‍मार्टफोन मार्केट में आ सकता है
  • Honor 200 Smart को एक जर्मन रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया
  • 5200 एमएएच बैटरी दी जा सकती है इस फोन में

Honor 200 Smart में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है।

Photo Credit: mobiili.fi

Honor 200 सीरीज में कंपनी अबतक Honor 200 Lite, Honor 200 और Honor 200 Pro जैसी डिवाइसेज को पेश कर चुकी है। अब पता चला है कि कंपनी चौथे मॉडल पर भी काम कर रही है। इसका नाम Honor 200 Smart बताया गया है। कंपनी ने इस डिवाइस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है पर एक जर्मन रिटेलर साइट पर फोन लिस्टिंग सामने आई है, जिससे इसके स्‍पेक्‍स और डिजाइन का पता चलता है। 
 

Honor 200 Smart Price 

Honor 200 Smart की जर्मनी में कीमत 199 यूरो (लगभग 18,622 रुपये) हो सकती है। भारत में कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है। 
 

Honor 200 Smart specifications, price

लिस्टिंग पर भरोसा करें तो ‘Honor 200 स्‍मार्ट' में 6.8 इंच का LCD पैनल दिया जाएगा, जो 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन पेश करता है। आफवाह है कि 4जीबी रैम वाले इस फोन में क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर की ताकत होगी। 

256 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज वाला Honor 200 Smart लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन कर सकता है। इसमें 5200 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जो 35 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 
Advertisement

Honor 200 Smart में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। उसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर होगा। इस फोन में फ्रंट कैमरा 5 एमपी का होगा, जो स्‍पेक्‍स के मामले में थोड़ा कम लगता है। माना जा रहा है कि डिवाइस को एंट्री लेवल या मिड रेंज सेगमेंट में लाया जाएगा। 

यह फोन साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्‍पीकर्स, टाइप-सी पोर्ट जैसी खूबियों से भी पैक होगा। फोन को मिडनाइट ब्‍लैक और फॉरेस्‍ट ग्रीन कलर ऑप्‍शन में लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नया ऑनर फोन जून में लॉन्‍च किए गए Honor Play 60 Plus का मॉडिफाइड वर्जन हो सकता है। यह मॉडिफ‍िकेशन डिस्‍प्‍ले और बैटरी में किए जाने की उम्‍मीद है। Honor Play 60 Plus में 6 हजार एमएएच बैटरी के साथ एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि ऑनर 200 स्मार्ट में बदल सकता है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.