भारत में आने से पहले 12 जून को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होंगे Honor 200 और 200 Pro स्मार्टफोन, कीमत हुई लीक

Honor 200 और Honor 200 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जून 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200 600 - 650 यूरो (लगभग 54,000 से 58,400 रुपये) से शुरू हो सकता है
  • 200 Pro की कीमत 750 - 800 यूरो (करीब 67,400 से 72,000 रुपये) हो सकती है
  • Honor स्मार्टफोन्स को 12 जून को पेरिस में लॉन्च किया जाएगा

Honor 200 और 200 Pro दोनों को जल्द भारत में भी लॉन्च किया जाएगा

Photo Credit: Honor

Honor 200 और Honor 200 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था और अब दोनों स्मार्टफोन भारत आने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, कंपनी भारत में इनके लॉन्च से पहले दोनों मॉडल्स को ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है। कंपनी ने पुष्टि की है कि Honor 200 और 200 Pro को 12 जून को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh बैटरी जैसे फीचर्स मिलते हैं। ग्लोबल लॉन्च से पहले अब इनकी कीमतें भी लीक कर दी गई है।

भारतीय टिप्सटर सुधांशु अंबोरे ने X पर एक पोस्ट के जरिए Honor 200 और Honor 200 Pro की कीमत की जानकारी शेयर की है। टिप्सटर का दावा है कि Honor 200 को 600 - 650 यूरो (लगभग 54,000 से 58,400 रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Honor 200 Pro की शुरुआती कीमत 750 - 800 यूरो (करीब 67,400 से 72,000 रुपये) के बीच होगी। बता दें कि Honor स्मार्टफोन्स को 12 जून को पेरिस में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

इतना ही नहीं, टिप्सटर ने दावा किया है कि कुछ चुनिंदा देशो में Honor अपने इस दोनों स्मार्टफोन मॉडल के पोर्ट्रेट बॉक्स बंडल के साथ एक फ्री TWS ईयरफोन्स शामिल करेगी, जिनकी कीमत 99 यूरो (करीब 8,900 रुपये) होगी।

Honor 200 और Honor 200 Pro को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। चीन में Honor 200 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,000 रुपये), जबकि 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,199 (लगभग 36,800 रुपये) रखी गई है। वहीं, Honor 200 Pro के 12GB +256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 (लगभग 40,200 रुपये) और 16GB + 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,499 (करीब 51,900 रुपये) है।
Advertisement

स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की भी पुष्टि की जा चुकी है। Honor 200 और 200 Pro में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता। जहां प्रो वेरिएंट में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, वहीं स्टैंडर्ड मॉडल Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर से लैस आता है। बेहतर वायरलेस और सेल्युलर कनेक्टिविटी के लिए 200 Pro में एक Honor C1+ चिप भी है। दोनों स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,200mAh बैटरी दी गई है, जिसमें Pro मॉडल में 66W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है। Honor 200 और Pro में 50-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है। हालांकि, सेंसर में अंतर है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Bright display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1224x2700 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.