Honor 20 Pro की प्रोमो इमेज लीक, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस

हॉनर 20 (Honor 20) और हॉनर 20 प्रो (Honor 20 Pro) दोनों ही स्मार्टफोन 21 मई को लंदन में लॉन्च किए जाएंगे। आधिकारिक लॉन्च से पहले Honor 20 Pro की प्रोमो इमेज लीक हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 मई 2019 14:52 IST
ख़ास बातें
  • Honor 20 Pro की प्रोमो इमेज़ में दिखे कई कलर वेरिएंट
  • हॉनर 20 प्रो के बैक पैनल पर है क्वाड कैमरा सेटअप
  • Honor 20 Pro हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा सेटअप से लैस

Honor 20 Pro की प्रोमो इमेज लीक, पॉप-अप सेल्फी कैमरे से हो सकता है लैस

Photo Credit: GSMArena

हॉनर 20 (Honor 20) और हॉनर 20 प्रो (Honor 20 Pro) दोनों ही स्मार्टफोन 21 मई को लंदन में लॉन्च किए जाएंगे। आधिकारिक लॉन्च से पहले Honor 20 Pro की प्रोमो इमेज लीक हो गई है। लीक हुए प्रोमो इमेज से भी इसी बात का संकेत मिल रहा है कि फोन के पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप है लेकिन फोन के फ्रंट पैनल पर पंच-होल डिस्प्ले की झलक देखने को नहीं मिली है। हाल ही में लीक हुई कुछ तस्वीरों में पंच-होल डिस्प्ले की झलक मिली थी। लीक हुई इन लेटेस्ट तस्वीरों में Honor 20 Pro नॉचलेस और बेज़ल-लेस डिस्प्ले के साथ नज़र आ रहा है। साथ ही इसमें पॉप-अप सेल्फी सेंसर मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Honor 20 Pro की लीक हुई इन प्रोमो इमेज को GSMArena द्वारा शेयर किया गया है। लीक हुई इन तस्वीरों में फोन के पिछले हिस्से पर एक सेंसर अन्य सेंसर से अलग नज़र आ रहा है। यह टाइम-ऑफ-फ्लाइट सेंसर हो सकता है जो इन दिनों ज्यादातर फ्लैगशिप स्मार्टफोन में दिया जा रहा है। प्रोमो इमेज में हॉनर 20 प्रो पिंक, रेड, व्हाइट, ब्लू और ग्रीन ग्रेडिएंट फिनिश में नज़र आ रहा है।
Advertisement
 

Honor 20 Pro की प्रोमो इमेज लीक
Photo Credit: GSMArena

Honor 20 और Honor 20 Pro दोनों ही स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का सेंसर और 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट दिया जा सकता है। हॉनर 20 प्रो में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले तो वहीं हॉनर 20 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों ही हैंडसेट के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है ऐसे में ये स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ उतारे जा सकते हैं। Honor 20 और Honor 20 Pro दोनों ही स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर होने की उम्मीद है।

हॉनर 20 में 6 जीबी रैम, फोन में जान फूंकने के लिए 3,650 एमएएच की बैटरी जो 22.5 वाट रेपिड चार्जिंग से लैस हो सकती है। वहीं, दूसरी ओर हॉनर 20 प्रो में 8 जीबी रैम और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। Honor ब्रांड के ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित ईएमयूआई 9 (EMUI 9) के साथ उतारे जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.