Honor 20 लॉन्च, 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से है लैस

Honor 20 और Honor 20 Lite की भारतीय कीमत व उपलब्धता को लेकर कुछ नहीं बताया गया है। कंपनी हॉनर 20 सीरीज़ को भारत में 11 जून को उतारेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मई 2019 20:08 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर 20 में चार रियर कैमरे दिए गए हैं
  • किरिन 980 प्रोसेसर से लैस है Honor 20
  • Honor 20 का दाम 499 यूरो (करीब 38,800 रुपये) है
लंदन में आयोजित में एक इवेंट में Honor ब्रांड ने Honor 20 को लॉन्च किया। इसी इवेंट के दौरान Huawei के सब-ब्रांड Honor ने Honor 20 Lite को ग्लोबल मार्केट में भी उतार दिया। यह हैंडसेट पहले ही मलेशिया और यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च हो चुका है। दोनों ही नए Honor फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के डिस्प्ले साथ आते हैं। हालांकि, Honor 20 में ऑल-व्यू डिस्प्ले है और यह होल-पंच डिज़ाइन के साथ आता है। जबकि Honor 20 Lite में बेहद ही पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले है और इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। Honor 20 और Honor 20 Lite के अलावा चीनी ब्रांड ने इवेंट में Honor 20 Pro को भी पेश किया जो इस सीरीज़ का सबसे प्रीमियम हैंडसेट है।
 

Honor 20, Honor 20 Lite की कीमत

हॉनर 20 का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 499 यूरो (करीब 38,800 रुपये) है। फोन आइसलैंड व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और सेफायर ब्लू रंग में आएगा।
Advertisement

वहीं, Honor 20 Lite के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूनाइटेड किंगडम में 249 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 22,000 रुपये) रखी गई है। फोन मिडनाइट ब्लैक, फैंटम ब्लू और फैंटम रेड रंग में उपलब्ध होगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, हॉनर 20 लाइट को पहले ही मलेशियाई मार्केट में उतारा जा चुका है।
Advertisement

Honor 20 और Honor 20 Lite की भारतीय कीमत व उपलब्धता को लेकर कुछ नहीं बताया गया है। कंपनी हॉनर 20 सीरीज़ को भारत में 11 जून को उतारेगी।

लंदन में आयोजित इवेंट में कंपनी ने हॉनर 20 लाइट और हॉनर 20 के साथ अपने प्रीमियम स्मार्टफोन हॉनर 20 प्रो को भी लॉन्च किया
Advertisement
 

Honor 20, Honor 20 Lite के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) हॉनर 20 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मैजिक यूआई 2.1 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) ऑल-व्यू स्क्रीन है। यह पंच-होल डिज़ाइन, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 412 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी से लैस है। स्मार्टफोन में हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर, जीपीयू टर्बो 3.0 और 6 जीबी रैम है।

Honor ने हॉनर 20 में चार रियर कैमरे दिए हैं। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। कैमरा एआई इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एआईएस सुपर नाइट मोड के साथ आता है। सेकेंडरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह 117 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। चौथा सेंसर भी 2 मेगापिक्सल का है, एफ/ 2.4 मैक्रो लैंस के साथ।
Advertisement

सेल्फी के लिए Honor 20 में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह 3डी पोर्ट्रेट लाइटनिंग सपोर्ट के साथ आता है। एआई कैमरा, एआई अल्ट्रा क्लैयरिटी मोड और एआई कलर मोड भी इस फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Honor 20 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई  802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर, मैगनेटोमीटर  और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इस फोन में भी किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Honor 20 की बैटरी 3,750 एमएएच की है और यह 22.5 वॉट की सुपरचार्ज टेक को सपोर्ट करता है। इसके बारे में 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज देने का दावा है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 154.25x73.97x7.87 मिलीमीटर है और वज़न 174 ग्राम।

हॉनर 20 लाइट एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 पर चलता है। इस डुअल सिम स्मार्टफोन में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन को रफ्तार देने का काम करेगा हाइसिलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। बैटरी 3,400 एमएएच की है। हॉनर 10 लाइट भी इन सारे स्पेसिफिकेशन से लैस है।

नए Honor फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/ 2.4 वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Honor 20 Lite की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। फोन रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक सपोर्ट, माइक्रो-यूएसबी 2.0, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ और जीपीएस के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 154.8x73.64x7.95 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Super performance
  • Excellent battery life
  • Attractive design
  • Lots of camera features
  • Bad
  • Inconsistent camera performance
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3750 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.21 इंच

प्रोसेसर

हाइसिलिकॉन किरिन 710

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  7. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  10. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.