Honor 100 सीरीज 1.5K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ नवंबर में होगी लॉन्च!

Honor 100 सीरीज का लॉन्च नजदीक बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 11:31 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 का इस्तेमाल कर सकती है।
  • डिस्प्ले को 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है।
  • Honor 100 नवंबर में पेश की जा सकती है।

कंपनी ने हाल ही में स्मार्टफोन Honor X9b (फोटो में) को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Honor

Honor की ओर से जल्द ही Honor 100 सीरीज देखने को मिल सकती है। खबर है कि कंपनी इस सीरीज पर काम कर रही है। चीन में सीरीज को नवंबर में ही लॉन्च करने की बात सामने आई है। Honor ने हाल ही में चीन में Play सीरीज का एक अफॉर्डेबल फोन Honor Play 8T लॉन्च किया था। अब कंपनी Honor 100 सीरीज के साथ आ सकती है। जिसमें Honor 100, Honor 100 Pro, और Honor 100 GT को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी होने वाली है कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज। 

Honor 100 सीरीज का लॉन्च नजदीक बताया गया है। साथ ही खबर है कि कंपनी Honor X50 GT पर भी काम कर रही है। लेकिन Honor 100 नवंबर में पेश की जा सकती है। वहीं Honor X50 GT को भी इसी साल मार्केट में पेश किया जाना है, जैसा कि अफवाहें सामने आ रही हैं। टिप्स्टर Smart Pikachu ने Weibo पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके मुताबिक, सीरीज के कुछ खास फीचर्स की बात करें तो सीरीज के स्मार्टफोन फ्रंट में डुअल कैमरा के साथ आ सकते हैं जो कि धीरे धीरे अब एक ट्रेंड का रूप लेने लगा है। रियर में सर्कुलर आइलैंड कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। 
Advertisement

सीरीज में कंपनी Snapdragon 8 Gen 2 का इस्तेमाल कर सकती है। वहीं, डिस्प्ले को 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया जा सकता है। खबर है कि यह आंखों की सेफ्टी के लिए हाई फ्रिक्वेंसी डिमिंग के साथ आ सकता है। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से खुलासा किया गया था कि कंपनी Honor 100 सीरीज की इंटरनल टेस्टिंग कर रही है। टिप्स्टर ने सीरीज के नवंबर लॉन्च की बात कही थी। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि घरेलू मार्केट में Honor छाई हुई है। साल की तीसरी तिमाही में Honor ने चीनी स्मार्टफोन बाजार में बढ़त हासिल करते हुए 11.8 मिलियन यूनिट की शिपिंग की और 18% बाजार हिस्सेदारी हासिल की। रिपोर्ट के अनुसार, Honor की सफलता का श्रेय कई कारकों को दिया जा सकता है, जिसमें चीन में इसकी मजबूत ब्रांड आइडेंटिटी, इसकी प्रतिस्पर्धी कीमत और लेटेस्ट प्रोडक्ट पर इसका फोकस शामिल है। उदाहरण के लिए, Honor की X50 सीरीज, Magic Vs 2 और Play 50 Plus मॉडल को चीनी ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6020

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor 100, Honor 100 Pro, Honor 100 Series, Honor 100 launch

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.