Honor 10 Lite के सारे स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Honor 10 Lite में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, वो भी 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 15 नवंबर 2018 17:56 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 Lite में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा
  • स्मार्टफोन में 3320 एमएएच की बैटरी के साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
  • Honor 10 Lite हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है
इस हफ्ते की Honor 10 Lite को लॉन्च से पहले प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए उपलब्ध कराए जाने की खबर आई थी। दूसरी तरफ, 21 नवंबर को लॉन्च होने वाले हॉनर 10 लाइट को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TEENA पर लिस्ट भी किया गया था। लेकिन फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर कुछ ज़्यादा नहीं पता चल सका था। Honor 10 Lite के कलर वेरिएंट की पुष्टि ज़रूर हुई थी। अब इस फोन को एक बार फिर TEENA पर लिस्ट किया गया है, लेकिन इस बार स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई कोताही नहीं बरती गई है। TENAA लिस्टिंग में HRY-TL00, HRY-AL00 और HRY-AL00a मॉडल नंबर वाले तीन फोन लिस्ट किए गए हैं।

टीना की लेटेस्ट लिस्टिंग के मुताबिक, Honor 10 Lite में 6.21 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले होगा, वो भी 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। यह डिस्प्ले 1080x2340 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला होगा। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ आएगा।

2.2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर इस फोन का हिस्सा होगा, संभवतः किरिन 710 चिपसेट। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के अलग-अलग वेरिएंट हो सकते हैं- 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट होने के बारे में भी पता चला है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई ओएस पर चलेगा।

लिस्टिंग से पता चला है कि Honor 10 Lite में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। स्मार्टफोन में 3320 एमएएच की बैटरी के साथ रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, चीनी मार्केट में Honor 10 Lite हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। बुकिंग 13 नवंबर से शुरू हुई है और यह 21 नवंबर तक चलेगी। भले ही इच्छुक ग्राहक एक निर्धारित राशि देकर फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग कर सकते हैं, लेकिन कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। एक वीडियो में हॉनर 10 लाइट के अलग-अलग ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट की झलक मिली है जो दिखने Honor 10 जैसा ही लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Honor 10 Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.