Honor 10 Lite से 21 नवंबर को उठेगा पर्दा

Huawei का सब ब्रांड Honor ने अप्रैल माह में अपना फ्लैगशिप हैंडसेट Honor 10 को लॉन्च किया था। हॉनर ने घोषणा की है कि कंपनी जल्द Honor 10 Lite को लॉन्च करेगी।

Honor 10 Lite से 21 नवंबर को उठेगा पर्दा

Photo Credit: Weibo

ख़ास बातें
  • दो रियर कैमरों से लैस होगा Honor 10 Lite
  • हॉनर 10 लाइट से 21 नवंबर को उठेगा पर्दा
  • सिक्योरिटी के लिए Honor 10 Lite के बैक पैनल पर होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Huawei का सब ब्रांड Honor ने अप्रैल माह में अपना फ्लैगशिप हैंडसेट Honor 10 को लॉन्च किया था। मई 2018 में हॉनर 10 को भारत में उपलब्ध करा दिया गया था। हॉनर ने घोषणा की है कि कंपनी जल्द हॉनर 10 का कमजोर वर्जन Honor 10 Lite को चीन में 21 नवंबर को लॉन्च करेगी। Honor 21 नवंबर को बीजिंग में आयोजित इवेंट के दौरान हॉनर 10 लाइट से पर्दा उठाएगी। हॉनर 10 की तुलना में टीजर पोस्टर में Honor 10 Lite का बैक पैनल कुछ अलग नजर आ रहा है।

चीनी साइट Weibo पर Honor द्वारा पोस्टर को पब्लिश किया गया है। टीजर पोस्टर भी Honor 10 Lite के चीन में 21 नवंबर को लॉन्च होने की और इशारा कर रहा है। पोस्टर को देखने से पता चलता है कि स्मार्टफोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और ग्रेडिएंट फिनिश बैक पैनल के साथ आएगा। पोस्टर में फोन का फ्रंट पैनल दिखाई नहीं दे रहा है, तो अभी इस बात को कह पाना मुमकिन नहीं होगा कि Honor 10 Lite में डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा या नहीं।

लॉन्च डेट के अलावा आधिकारिक रूप से अभी कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि Honor 10 Lite एंड्रॉयड पाई पर आधारित ईएमयूआई 9.0 स्किन पर चलेगा। हॉनर 10 लाइट डुअल-सिम सपोर्ट और पोस्टर में दिखाई दे रहे ब्लू रंग के अलावा कई अन्य कलर में लॉन्च किया जा सकता है। बीजिंग में अगले सप्ताह आयोजित इवेंट के दौरान इन सभी मुख्य बातों से पर्दा उठ जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »