Honor 10 भारत में 15 मई को होगा लॉन्च, Flipkart ने किया खुलासा

Honor 10 भारत में किस दिन लॉन्च होगा? इस सवाल का जवाब कंपनी के ऑनलाइन सेल्स पार्टनर फ्लिपकार्ट ने दे दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 7 मई 2018 11:08 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट ने इस हैंडसेट के लिए 'Notify Me' पेज को लाइव कर दिया है
  • जानकारी मिली है, Honor 10 भारत में करीब 35,000 रुपये में बेचा जाएगा
  • OnePlus 6 को सीधे तौर पर चुनौती देगा Honor 10

Honor 10 की कीमत करीब 35,000 रुपये होगी

Honor 10 भारत में किस दिन लॉन्च होगा? इस सवाल का जवाब कंपनी के ऑनलाइन सेल्स पार्टनर फ्लिपकार्ट ने दे दिया है। गौर करने वाली बात है कि हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर ने पहले यह ऐलान किया था कि इस फोन को भारत में मई महीने के अंत तक लाया जाएगा। अब Flipkart ने जानकारी दी है कि हॉनर 10 स्मार्टफोन को उसकी वेबसाइट और ऐप पर 15 मई से उपलब्ध करा दिया जाएगा। भारत में Honor 10 की कीमत और लॉन्च ऑफर का खुलासा जल्द ही किए जाने की उम्मीद है।

दरअसल, फ्लिपकार्ट ने इस हैंडसेट के लिए 'Notify Me' पेज को लाइव कर दिया है। इस वेबपेज से जानकारी सामने आई कि Honor 10 को भारत में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। Honor 15 मई को लंदन में भी एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस दिन ही फोन को अन्य अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च करने की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त गैजेट्स 360 को पता चला है कि Honor 10 भारत में करीब 35,000 रुपये में बेचा जाएगा और इसकी सीधी भिड़ंत OnePlus 6 से होगी।
Advertisement
 

एआई ब्यूटिफिकेशन और नॉच डिस्प्ले के साथ आने वाले हॉनर 10 स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। Honor 10 के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 27,200 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज का दाम 2,999 चीनी युआन (करीब 31,400 रुपये) है। हैंडसेट को चीनी मार्केट में ब्लैक, ग्रे, मिराज ब्लू और मिराज पर्पल रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Honor 10 स्पेसिफिकेशन

हॉनर 10 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। हैंडसेट में हाइसिलिकॉन किरिन 970 चिपसेट के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Honor 10 के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। यूज़र को 16 मेगापिक्सल + 24 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप मिलेगा। कैमरे डुअल एलईडी फ्लैश और एफ/1.8 अपर्चर से लैस हैं। पिछले हिस्से पर एआई कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज में दो विकल्प हैं- 64 जीबी या 128 जीबी। बैटरी 3400 एमएएच की है जो क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ आएगी। हॉनर का दावा है कि फोन के साथ दिया गया चार्जर बैटरी को 25 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा।

Honor 10 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ शामिल हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 149.6x71.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Weak battery life
  • Overheats when stressed
  • Problematic fingerprint sensor
  • Mixed results with camera AI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.