Honor 10 GT लॉन्च, 8 जीबी रैम वाला यह फोन है जीपीयू टर्बो तकनीक से लैस

Huawei के हॉनर ब्रांड ने सोमवार को अपने फ्लगैशिप स्मार्टफोन Honor 10 के जीटी वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया है। हॉनर 10 का यह वेरिएंट परफॉर्मेंस के लिए बना है। आम वेरिएंट से अंतर की बात करें तो हॉनर 10 जीटी 8 जीबी रैम के साथ आता है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 3 जुलाई 2018 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Honor 10 GT ट्राइपॉड-फ्री नाइट मोड अपडेट के साथ आता है
  • हॉनर 10 जीटी 8 जीबी रैम के साथ आता है
  • भारत में Honor 10 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है
Huawei के हॉनर ब्रांड ने सोमवार को अपने फ्लगैशिप स्मार्टफोन Honor 10 के जीटी वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया है। हॉनर 10 का यह वेरिएंट परफॉर्मेंस के लिए बना है। आम वेरिएंट से अंतर की बात करें तो हॉनर 10 जीटी 8 जीबी रैम के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में जीपीयू टर्बो टेक है। Honor का दावा है कि नई जीपीयू टर्बो टेक्नोलॉजी से परफॉर्मेंस 60 फीसदी बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा पावर की खपत 30 फीसदी कम होगी। Honor 10 GT ट्राइपॉड-फ्री नाइट मोड अपडेट के साथ आता है। इसके अलावा अन्य स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन मई में लॉन्च किए गए Honor 10 वाले ही हैं।

Honor की जीपीयू टर्बो तकनीक को हॉनर 10 के लिए अगस्त 2018 में सभी यूज़र के लिए उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी कंपनी ने दी है। फिलहाल, Honor 10 के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसकी बिक्री कंपनी के घरेलू मार्केट में 24 जुलाई को शुरू होगी। फोन आउट ऑफ बॉक्स जीपीयू टर्बो और नाइट मोड के साथ आएगा। चीन में GPU Turbo तकनीक हॉनर 10 के लिए 15 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। भारत में इस मॉडल को लाया जाएगा या नहीं, इस संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। भारत में Honor 10 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। अगर नया वेरिएंट भारत आता है तो कीमत ज़्यादा होना तय है।

Honor 10 GT स्पेसिफिकेशन
रैम के अलावा हॉनर 10 जीटी के बाकी स्पेसिफिकेशन हॉनर 10 वाले ही हैं। Honor 10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.1 पर चलता है। फोन में 5.84 इंच का फुल एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर हाईसिलिकन किरीन 970 प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो Honor 10 में डुअल रियर कैमरे हैं। इसमें 24+16 मेगापिक्सल के सेंसर शामिल हैं। डुअल कैमरा सेटअप को कंपनी ने - एआई कैमरा नाम दिया है।
Advertisement

Honor 10 की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना संभव नहीं होगा। पर्याप्त कनेक्टिविटी विकल्प के साथ हैंडसेट में हेडफोन जैक भी मिलेगा। Honor 10 को पावर देती है 3400 एमएएच की बैटरी। फोन का कुल वज़न है 153 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great display
  • Sleek and compact
  • Good performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • Weak battery life
  • Overheats when stressed
  • Problematic fingerprint sensor
  • Mixed results with camera AI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

किरिन 970

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor, Huawei, Honor 10 GT
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  2. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  4. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.