HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग

फोन में 64MP IMX682 मेन कैमरा होगा। साथ में 2MP का सेकंडरी सेंसर मिलने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 सितंबर 2026 12:47 IST
ख़ास बातें
  • फोन में मी़डियाटेक Dimensity 6300 5G चिपसेट बताया गया है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP कैमरा फ्रंट में दिया गया है।
  • फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग होगी।

HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलने वाला है।

Photo Credit: HMD

HMD Vibe 2 Pro 5G कंपनी के बजट फोन के रूप में अगले हफ्ते मार्केट में लॉन्च होने वाला है। फोन के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले बताया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 6300 5G चिपसेट आने की संभावना बताई गई है। इसका खास फीचर इसका कैमरा और बैटरी हो सकते हैं। फोन 64MP मेन कैमरा से लैस होकर आ सकता है। डिवाइस में 6000mAh की विशाल बैटरी मिल सकती है। आइए जानते हैं कैसे होंगे इसके अन्य फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत। 

HMD Vibe 2 Pro 5G Launch Date in India

HMD Vibe 2 Pro 5G को कंपनी जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। फोन 29 सितंबर के दिन मार्केट में लॉन्च होगा। फोन को कंपनी Flipkart Unique डिवाइस के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने X पर अधिकारिक रूप से लॉन्च की घोषणा कर दी है। साथ ही लॉन्च डेट भी घोषित कर दी है। फोन टीजर्स भी कंपनी रिलीज कर रही है जिसमें इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस भी पता चलते हैं। 

Advertisement

The Vibe just went Pro, and it's ready to make an entrance.

Meet the HMD Vibe2 Pro, launching on Flipkart Big Billion Days Specials on 29th September.

Gotta feel it.#HMD #HMDIndia #HMDPro #Vibe2Pro #Vibe #gottafeelit

(HMD Vibe2 Pro, HMD Vibe2 Pro launch, HMD smartphone, HMD… pic.twitter.com/fSqAsNcDOA

— HMD India (@HMDdevicesIN) September 24, 2026

HMD Vibe 2 Pro 5G Features

HMD Vibe 2 Pro 5G के लॉन्च टीजर के साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी एक बाद एक टीज कर रही है। वहीं, जाने माने टिप्स्टर @smashx_60 ने भी फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस सुझाए हैं। HMD Vibe 2 Pro 5G में 6.78 इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलने वाला है। फोन में IPS LCD डिस्प्ले होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। फोन में मी़डियाटेक Dimensity 6300 5G चिपसेट बताया गया है। साथ में 8GB रैम, 128GB स्टोरेज होगी। 

Advertisement

फोन में 64MP IMX682 मेन कैमरा होगा। साथ में 2MP का सेकंडरी सेंसर मिलने वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP कैमरा फ्रंट में दिया गया है। फोन में 6000mAh की विशाल बैटरी होगी जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आने वाला है। दो साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट इसमें मिल सकते हैं। 

फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग होगी। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट होगा। फोन के अंदर 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट भी मिलने वाला है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। OZO प्लेबैक सपोर्ट इसमें बताया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.