HMD Skyline फोन में 108MP कैमरा के साथ होगा Nokia Lumia वाला डिजाइन! रेंडर लीक

फोन Android 14 OS के साथ आ सकता है।

HMD Skyline फोन में 108MP कैमरा के साथ होगा Nokia Lumia वाला डिजाइन! रेंडर लीक

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD Skyline में येलो कलर स्कीम दी गई है जिससे यह फोन Nokia Lumia 920 जैसा दिख रहा है। 

ख़ास बातें
  • इस फोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले बताया गया है
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है
  • फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस होकर आ सकता है
विज्ञापन
HMD Global ने पिछले महीने 90 के दशक का पॉपुलर फोन Nokia 3210 रीलॉन्च किया था। कंपनी ने नए अवतार में यह सुपरहिट फोन पेश किया था। अब एचएमडी ग्लोबल Skyline नाम के स्मार्टफोन मार्केट में उतारने की तैयारी कर रही है। लेकिन रोचक बात यह है कि कंपनी कथित तौर पर इन स्मार्टफोन्स में Nokia Lumia के डिजाइन को फिर से लेकर आ रही है। आइए जानते हैं कंपनी के नए स्मार्टफोन्स के बारे में। 

HMD की ओर से नया स्मार्टफोन Skyline जल्द ही लॉन्च हो सकता है। एक बार फिर इन नए स्मार्टफोन्स के बारे में अपडेट आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यूजर @smashx_60 ने HMD Skyline का रेंडर शेयर किया है। जिसमें फोन का डिजाइन देखा जा सकता है। इस रेंडर को देखकर कहा जा सकता है कि इसमें फोन Fabula डिजाइन लैंग्वेज में है। यह डिजाइन कंपनी ने Nokia N9 में दिया था। लेकिन ट्विस्ट यह भी है कि इसमें येलो कलर स्कीम दी गई है जिससे यह फोन Nokia Lumia 920 जैसा दिख रहा है। 

HMD Skyline के माध्यम से एक बार फिर कंपनी पुरानी यादों को नए, मॉडर्न स्पेसिफिकेशंस के साथ ताजा कर सकती है। HMD Skyline के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और लीक्स इसको लेकर सामने आ चुके हैं। इस फोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले बताया गया है जो कि एक OLED पैनल होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस होकर आ सकता है। 

फोन में 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। जिसके साथ में अल्ट्रावाइड लेंस, और मैक्रो, या डेप्थ सेंसर भी मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। फोन 4,900mAh बैटरी से लैस हो सकता है जिसके साथ में 33W चार्जिंग फीचर आने की संभावना है। इसके अलावा इस मिडरेंज फोन में कंपनी IP67 रेटिंग भी दे सकती है जिससे यह डस्ट और वॉटर रसिस्टेंस डिवाइस बन जाता है। फोन Android 14 OS के साथ आ सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »