HMD का नया स्मार्टफोन Skyline होगा 4900mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च!

HMD Skyline फोन में 8GB रैम होगी।

HMD का नया स्मार्टफोन Skyline होगा 4900mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ लॉन्च!

Photo Credit: HMD Global

HMD ने हाल ही में Pulse को लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा।
  • इसमें OLED पैनल आने की संभावना है।
  • फोन में 8GB रैम होगी। इसका स्टोरेज स्पेस 256GB बताया गया है।
विज्ञापन
Nokia फोन बनाने वाली HMD Global अब एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जिसे Skyline नाम दिया गया है। यह फोन एक मिडरेंज डिवाइस होगा जिसमें कुछ आकर्षक फीचर्स देखने को मिलेंगे। Skyline स्मार्टफोन में 120Hz वाला डिस्प्ले बताया गया है। यह 8 जीबी रैम से लैस होगा। फोन में 256 जीबी की स्टोरेज होगी। फोन एक डुअल सिम सपोर्टेड डिवाइस होगा। यहां तक कि इसकी कीमत भी सामने आने का दावा किया गया है। आइए डिटेल में इसके बारे में जानते हैं। 
Skyline, HMD की ओर से नया स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो जुलाई में लॉन्च होने के लिए तैयार है। Finnish mobile की रिपोर्ट के अनुसार, फोन 10 जुलाई को सेल के लिए उपलब्ध होगा। Skyline फोन HMD की ओर से एक प्रीमियम फोन होगा जिसकी कीमत €520 (लगभग 47,000 रुपये) होगी। हालांकि यह इसकी अफवाहित कीमत है। इसका मॉडल नम्बर TA-1688 बताया गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस भी यहां बताए गए हैं। फोन ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। 

HMD Skyline के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 8GB रैम होगी। इसका स्टोरेज स्पेस 256GB बताया गया है। फोन dual-SIM सपोर्ट के साथ आने वाला है। फोन में फुलएचडी प्लस डिस्प्ले होगा। इसमें OLED पैनल आने की संभावना है। डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट यहां पर होने की बात कही गई है। ये सभी स्पेसिफिकेशंस इसके कोडनेम Tomacat के आधार पर बताए गए हैं। फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC से लैस होगा। 

कैमरा डिपार्टमेंट के बारे में कहा गया है कि Skyline में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा जिसमें मेन सेंसर 108MP का होगा। साथ में अल्ट्रावाइड लेंस, और डेप्थ सेंसर भी इसमें होगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 4900mAh की बताई गई है। साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में IP67 रेटिंग दी गई है। इसमें Android 14 का सपोर्ट देखने को मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। साउंड के लिए इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए जा सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »