HMD इस दमदार प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन!

बताया गया है कि मून नाइट, जिसे मॉडल नंबर TA-1691 के साथ लाया जाएगा, में Snapdragon 8s Gen 3 SoC शामिल होगा।

HMD इस दमदार प्रोसेसर के साथ जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन!

Photo Credit: HMD

ख़ास बातें
  • HMD Moon Knight मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लीक करने का दावा किया गया है
  • इसे मॉडल नंबर TA-1691 के साथ लाया जा सकता है
  • 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस p-OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है HMD Moon Knight
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के तहत स्मार्टफोन बनाने वाली HMD ने अब अपने ब्रांड नेम से स्मार्टफोन लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने हाल ही में एक के बाद एक नए स्मार्टफोन लॉन्च किए और अब ऐसी खबर है कि अपकमिंग लाइनअप में 'Moon Knight' मॉडल नेम से एक और स्मार्टफोन शामिल है। जबकि HMD ने अभी तक इस डिवाइस को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, एक लीक में इसके स्पेसिफिकेशन्स को शेयर किया गया है। स्पेसिफिकेशन्स से ऐसा प्रतीत होता है कि यह HMD की ओर से एक प्रीमियम स्मार्टफोन होने जा रहा है।

X पर @smashx_60 यूजरनेम से एक अकाउंट ने HMD Moon Knight मॉडल के स्पेसिफिकेशन्स को लीक करने का दावा किया है। पोस्ट में बताया गया है कि मून नाइट, जिसे मॉडल नंबर TA-1691 के साथ लाया जाएगा, में Snapdragon 8s Gen 3 SoC शामिल होगा। इसके अलावा, अपकमिंग स्मार्टफोन FHD+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस p-OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें डिस्प्ले साइज की जानकारी नहीं दी गई है।

भले ही Snapdragon 8s Gen 3 SoC एक फ्लैगशिप प्रोसेसर नहीं है, लेकिन यह HMD की लाइनअप का सबसे प्रीमियम, यानी फ्लैगशिप मॉडल हो सकता है। इसके अलावा, पोस्ट में आगे बताया गया है कि कथित अपकमिंग HMD Moon Night POGO पिन सपोर्ट करेगा, जो मॉड्यूलर डिजाइन की ओर एक इशारा है। इस पिन से स्मार्टफोन पर एक्सटर्नल एक्सेसरीज को अटैच किया जा सकता है। फोन में डुअल स्पीकर और एल्युमीनियम फ्रेम होने की भी उम्मीद है।

अपकमिंग HMD स्मार्टफोन में कथित तौर पर एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल सकता है। हालांकि, कैमरा सेंसर की जानकारी शेयर नहीं की गई है। डिजाइन Nokia Lumia से प्रेरित हो सकता है। पोस्ट में स्मार्टफोन को लेकर केवल यही जानकारी शेयर की गई है। जैसा कि हमने बताया, HMD ने अभी तक इस तरह के किसी डिवाइस के नाम या अन्य जानकारी की पुष्टि नहीं की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD, HMD Moon Knight, HMD Moon Knight features
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  2. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  3. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  4. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  5. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  6. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  7. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  8. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  9. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  10. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »