पुरानी यादें! 25 साल बाद फ‍िर से लॉन्‍च होगा यह पॉपुलर Nokia फोन, मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

Nokia 3210 (2024) : यह फोन 90 के दशक में मार्केट में काफी पॉपुलर था। फोन को 25 साल बाद नए अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 12:14 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 3210 (2024) स्‍मार्टफोन होगा लॉन्‍च
  • नए फीचर्स के साथ होगी 3210 की वापसी
  • 90 के दशक में काफी पॉपुलर रहा था फोन

अपकमिंग Nokia 3210 में भी बटन लेआउट दिया जा सकता है। हालांकि फोन का बैक मॉडर्न लुक के साथ आएगा।

Photo Credit: nokiamobnet

Nokia ब्रैंड के स्‍मार्टफोन्‍स को पूरी दुनिया में बेचने वाली HMD ग्‍लोबल कुछ वक्‍त से खुद को स्‍थापित करने में भी जुटी है। कंपनी अब HMD ब्रैंड के स्‍मार्टफोन ला रही है। हालांकि उसने Nokia का साथ नहीं छोड़ा है! केन्‍या में हुए एक इवेंट में कंपनी ने HMD Pulse और Nokia 225 4G स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया। इससे पता चलता है कि कंपनी अब दोनों ब्रैंड्स को पब्लिक के बीच लेकर जाएगी। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा है कि HMD, 25 साल पहले आए एक फोन को दोबारा पेश करने जा रही है। इसका लॉन्‍च पोस्‍टर लीक हो गया है। 

nokiamobnet की रिपोर्ट के अनुसार, अपकमिंग फोन का नाम Nokia 3210 (2024) है। यह फोन 90 के दशक में मार्केट में काफी पॉपुलर था। कहा जा रहा है कि फोन को 25 साल बाद नए अपग्रेड्स के साथ पेश किया जाएगा। 
Advertisement

जो पोस्‍टर लीक हुआ है, उसमें अपकमिंग Nokia 3210 (2024) को ब्‍लू कलर में देखा जा सकता है। हालां‍कि इसका बॉडी शेप Nokia 6310 की याद ज्‍यादा दिलाता है। फोन का डिटेल डिजाइन कुछ दिनों में सामने आ सकता है। अपकमिंग Nokia 3210 में भी बटन लेआउट दिया जा सकता है। हालांकि फोन का बैक मॉडर्न लुक के साथ आएगा। 

कहा जाता है कि नए Nokia 3210 (2024) में एक रियर कैमरा दिया जाएगा। 25 साल पहले आए नोकिया 3210 में कोई कैमरा नहीं था। फोन में सबसे नीचे HMD की ब्रैंडिंग भी नजर आती है। यानी 25 साल बाद आ रहा Nokia 3210 एक एचएमडी ब्रैंडेड फोन होगा। कहा जाता है कि नए नोकिया फोन में लंबी बैटरी लाइफ, ब्‍लूटूथ और 4G कनेक्टिविटी ऑफर की जाएगी। इस फोन को मई में लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि ब्रैंड ने ऑफ‍िशियली कोई जानकारी नहीं दी है। 
Advertisement

फाेन को किन मार्केट्स में लाया जाएगा, यह भी स्‍पष्‍ट नहीं है। मुमकिन है कि इसे भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया जाए। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD, HMD Pulse, Nokia 225 4G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.