• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD Hyper के डिजाइन के साथ लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, Nokia Lumia की याद दिलाता है स्मार्टफोन

HMD Hyper के डिजाइन के साथ लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, Nokia Lumia की याद दिलाता है स्मार्टफोन

HMD Hyper को 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा।

HMD Hyper के डिजाइन के साथ लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स, Nokia Lumia की याद दिलाता है स्मार्टफोन

Photo Credit: HMD

HMD Hyper में Nokia Lumia से मिलता-जुलता डिजाइन मिल सकता है

ख़ास बातें
  • यह 120Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ सकता है
  • हैंडसेट के कथित रेंडर ने इसके डिजाइन से भी पर्दा उठाया गया है
  • यह Nokia Lumia सीरीज से कुछ डिजाइन एलिमेंट लेकर आ सकता है
विज्ञापन
HMD Hyper फिनिश कंपनी का अपकमिंग स्मार्टफोन हो सकता है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जिससे पता चलता है कि यह 120Hz OLED डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसके अलावा, हाल ही में सामने आए हैंडसेट के कथित रेंडर ने इसके डिजाइन से भी पर्दा उठाया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह Nokia Lumia सीरीज से कुछ डिजाइन एलिमेंट लेकर आ सकता है।

X पर एक पोस्ट में टिपस्टर HMD_MEME'S (@smashx_60) ने कथित HMD Hyper के बारे में कई डिटेल्स शेयर किए हैं। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और Full-HD+ रिजॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, HMD Hyper में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का तृतीयक कैमरा होगा। आगे की तरफ 50 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर मिलने की बात कही गई है।
 

कैमरा सिस्टम 4K रिजॉल्यूशन तक और 30 फ्रेम प्रति सेकंड (एफपीएस) तक वीडियो रिकॉर्डिंग की पेशकश कर सकता है। यूजर्स 1080p 60fps रिजॉल्यूशन में भी शूट करने में सक्षम हो सकते हैं। HMD हाइपर को Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा। टिपस्टर के मुताबिक, फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी मिल सकती है।

स्मार्टफोन के रेंडर से पता चलता है कि इसका डिजाइन नोकिया लूमिया 920 से प्रेरित हो सकता है, जिसमें विविड पीले रंग का पैनल होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें एक फ्लैट, बॉक्सी फ्रेम है जिसमें काले बेजल्स के साथ एक राउंडेड डिस्प्ले होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि पावर और वॉल्यूम बटन दाहिनी ओर रखे जाएंगे। हैंडसेट के पिछले हिस्से पर ऊपर बाईं ओर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ HMD ब्रांडिंग हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD Hyper, HMD Hyper Specifications
शौर्य तोमर Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a diverse spectrum of topics. With a particular focus on smartphones, gadgets and the ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »