Nokia 29 मई को लॉन्च करेगी नया स्मार्टफोन

HMD Global ने 29 मई को लॉन्च होने जा रहे स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 मई 2018 16:18 IST

Nokia का इवेंट 29 मई को

HMD Global ने 29 मई को लॉन्च होने जा रहे स्मार्टफोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। #ChargedUp हैशटैग के साथ हैंडसेट को बड़ी बैटरी के साथ प्रसारित किया जा रहा है। हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह  Nokia X6 हो सकता है।  Nokia X6 सीरीज़ का पहला मॉडल क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ आता है, जो बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज करने की क्षमता रखता है। कुछ पिछली जानकारियों के आधार पर   Nokia 2, Nokia 3 और Nokia 5 को रिफ्रेश कर उतारा जा सकता है।

नोकिया मोबाइल के एकाउंट से ट्विटर पर पोस्ट किए गए टीज़र में मॉस्को में 29 मई को आयोजित होने जा रहे इवेंट का ज़िक्र है। इवेंट शाम साढ़े सात बजे होगा। हैशटैग इशारा देता है कि कंपनी बढ़ी हुई बैटरी पर ज़ोर दे रही है।
 

Nokia X6 कीमत व स्पेसिफिकेशन

Nokia X6, डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाला एचएमडी ग्लोबल का पहला हैंडसेट है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है और यह एआई व एचडीआर फीचर से लैस है। HMD Global ने आधिकारिक नोकिया मोबाइल चीन के वीबो अकाउंट से Nokia X6 के चंद सेकेंड में आउट ऑफ स्टॉक होने की जानकारी दी थी। Nokiapoweruser का दावा है कि पहली सेल के लिए करीब 7 लाख लोगों ने रजिस्टर कराया था।

चीनी मार्केट में Nokia X6 की कीमत 1,299 चीनी युआन से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 1,499 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,100 रुपये) है।

डुअल सिम (नैनो) नोकिया एक्स6 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल)  डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम या 6 जीबी रैम के विकल्प दिए गए हैं। Nokia X6 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Nokia X6 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.