Nokia ब्रांड का नया स्मार्टफोन 31 अक्टूबर को होगा भारत में लॉन्च

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल भारत में 31 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी इस इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इस इवेंट में भारत में नोकिया 7 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, संभव ये भी है कि कंपनी बिल्कुल ही नए स्मार्टफोन को लॉन्च करे।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2017 19:32 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी इस इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • कंपनी इस इवेंट में भारत में नोकिया 7 को लॉन्च कर सकती है
  • कयास नोकिया 2 को लेकर भी लगाए जा रहे हैं
नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल भारत में 31 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी इस इवेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी इस इवेंट में भारत में नोकिया 7 को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, संभव ये भी है कि कंपनी बिल्कुल ही नए स्मार्टफोन को लॉन्च करे। इनवाइट में लिखा है, "एचएमडी ग्लोबल नोकिया फोन की अगली उपलब्धि के अनावरण में आपको आमंत्रित करती है।" इससे साफ है कि कंपनी कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

इनमें से एक हैंडसेट हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया Nokia 7 हो सकता है। नोकिया 2 भी हो सकता है जिसे थोड़ी देर के लिए ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट किया गया था।
Advertisement

Nokia 7 में आपको नोकिया 8 के कई फीचर मिलते हैं, लेकिन इसकी कीमत नोकिया 8 से लगभग आधी है। नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कंपनी ने रैम पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है।

नोकिया 7 में 5.2 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कंपनी ने रैम पर आधारित दो वेरिएंट पेश किए हैं- 4 जीबी और 6 जीबी। एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने वाला यह डुअल सिम फोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। इसका मतलब है कि यूज़र को दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड में से एक को चुनना होगा।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो यह फोन नोकिया 8 से बहुत अलग है। नोकिया 7 में रियर हिस्से पर एक कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। रियर हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस फोन में भी आपको डुअल साइट फीचर यानी बोथी लेने की सुविधा मिलेगी। इस फीचर की मदद से आप एक वक्त पर फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें व वीडियो कैपचर कर सकते हैं।
Advertisement

स्थानीय मार्केट में नोकिया 7 की कीमत 2499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) से शुरू होती है। 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये) है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Nokia 2 को एचएमडी ग्लोबल द्वारा पेश किया जाने वाला अब तक का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा। इसके हैंडसेट के बारे में इंटरनेट पर बहुत ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। एक रिटेल साइट की लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia 2 की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,500 रुपये) होगी। इसमें स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, HMD Global, Mobiles, Nokia, Nokia 2, Nokia 7, Nokia Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.