HMD Crest सीरीज भारत में होगी 25 जुलाई को लॉन्च, Amazon पर होगी उपलब्ध

HMD भारतीय बाजार में HMD Crest सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। यह भारत में Nokia ब्रांडिंग के बिना आने वाला एचएमडी का पहला स्मार्टफोन होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 16:04 IST
ख़ास बातें
  • HMD भारतीय बाजार में HMD Crest सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
  • HMD Crest सीरीज का रियर पार्ट पैनल ग्लोसी फिनिश वाला होगा।
  • HMD Crest, HMD Pulse के रीब्रांड के तौर पर लॉन्च होने की संभावना है।

HMD Crest में आसान सेल्फ रिपेयर सुविधा होगी।

Photo Credit: Amazon

HMD भारतीय बाजार में HMD Crest सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। यह भारत में Nokia ब्रांडिंग के बिना आने वाला एचएमडी का पहला स्मार्टफोन होने वाला है। कंपनी ने मंगलवार को X पर एक टीजर के जरिए नए स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख की पुष्टि की। टीजर में स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चला है, लेकिन इसमें एक रियर पैनल मिलने की पुष्टि हुई है जो ग्लास से बना है। HMD Crest सीरीज देश में Amazon के जरिए बेची जाएगी। कहा जाता है कि ये स्मार्टफोन भारत में बने हैं। हाल ही में आए HMD स्मार्टफोन की तरह आगामी सीरीज भी सेल्फ-रिपेयरेबिलिटी कॉन्सेप्ट के आसपास डिजाइन हुई है।


HMD Crest सीरीज भारत में कब होगी लॉन्च


Advertisement
ऑफिशियल HMD इंडिया अकाउंट (@HMDdevicesIN) ने HMD Crest सीरीज के आगामी लॉन्च के बारे में पोस्ट किया जो 25 जुलाई को होने वाला है। ब्रांड द्वारा शेयर की गई फोटो स्मार्टफोन के रियर पैनल को दिखाती है। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon ने नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी देने के लिए अपनी वेबसाइट पर एक लैंडिंग पेज बनाया है।

Amazon लिस्टिंग से पता चला है कि HMD Crest सीरीज का रियर पैनल ग्लोसी फिनिश वाला होगा और ग्लास से बना होगा। लिस्टिंग आगामी स्मार्टफोन की पोर्ट्रेट इमेजिंग कैपेसिटी पर जोर दिया है। इसके अलावा स्मार्टफोन आसान सेल्फ-रिपेयर फीचर्स के साथ आएगा। इसके भारत में तैयार होने की पुष्टि हो गई है और HMD ने घोषणा की है कि बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ​​आगामी लाइनअप की ब्रांड एंबेसडर होंगी। जबकि ब्रांड ने सिर्फ HMD Crest सीरीज का खुलासा किया है। उम्मीद की जा सकती है कि इसमें Crest और Crest Max 5G मॉडल शामिल होंगे। 


Advertisement
HMD Pulse Specifications


HMD Crest को काफी हद तक HMD Pulse के रीब्रांड के तौर पर लॉन्च करने की संभावना है। HMD Pulse को इस साल अप्रैल में यूरोप में EUR 140 (लगभग 12,460 रुपये) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। HMD Pulse में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.65 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल है। HMD Pulse एंड्रॉइड 14 पर काम करता है। HMD Pulse में 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसमें ऑक्टा-कोर 12nm Unisoc T606 चिपसेट दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

यूनिसोक टी606

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + Unspecified

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.