HMD पेश करेगा नए HMD Crest सीरीज स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

HMD अपने नए क्रेस्ट सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है।

HMD पेश करेगा नए HMD Crest सीरीज स्मार्टफोन, जानें सबकुछ

Photo Credit: HMD

HMD Crest, HMD Pulse सीरीज का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

ख़ास बातें
  • HMD अपने नए क्रेस्ट सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है।
  • भारत में HMD स्मार्टफोन किफायती होने के चलते काफी लोकप्रिय हो गए हैं।
  • HMD ने इससे पहले HMD Pulse स्मार्टफोन पेश किया था।
विज्ञापन
HMD अपने नए क्रेस्ट सीरीज के स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। भारत में HMD स्मार्टफोन अपनी किफायती कीमत होने के चलते काफी लोकप्रिय हो गए हैं। HMD ने इससे पहले HMD Pulse स्मार्टफोन पेश किया था, जिसे भारत में HMD Arrow के नाम से रि-ब्रांड किया गया था। अब HMD Crest सीरीज पर काम चल रहा है। आइए आगामी HMD स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

HMD का नाम रखने वाली स्कीम थोड़ी भ्रमित करने वाली हो सकती है। HMD Crest या तो HMD Pulse सीरीज का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है या पूरी तरह से नया स्मार्टफोन हो सकता है। ऑफिशियल HMD Crest वेबपेज लाइव कर दिया गया है। हालांकि यह वर्तमान में सिर्फ भारत में उपलब्ध है। इससे पता चला है कि आगामी HMD Crest सीरीज को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, वेबसाइट स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी प्रदान नहीं करती है। HMD Crest सीरीज के बारे में हम जो जानते हैं वह यह है कि इसमें HMD Crest और HMD Crest Max नाम के मॉडल हैं।
 

HMD Pulse Specifications


HMD Pulse में 6.65 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह ऑक्टा-कोर 12nm Unisoc T606 चिप पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Pulse एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। HMD Pulse की कीमत EUR 140 (करीब 12,460 रुपये) है। यह स्मार्टफोन एटमॉस ब्लू, ड्रीमी पिंक और मेट्योर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HMD, HMD Crest Series, HMD Crest, HMD Crest Max, HMD Pulse
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  2. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  3. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  4. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  5. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  7. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  8. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  9. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  10. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »