50MP सेल्‍फी कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले HMD Crest और Crest Max स्‍मार्टफोन की सेल शुरू, Rs 1500 तक डिस्‍काउंट

HMD Crest & Crest Max first sale : दोनों फोन्‍स में फुल एचडी प्‍लस ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी है। 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अगस्त 2024 17:50 IST
ख़ास बातें
  • HMD Crest और HMD Crest Max फोन्‍स की सेल शुरू
  • एमेजॉन सेल में मिल रहा है डिस्‍काउंट
  • 50 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया गया है फोन में

HMD Crest के 6+128 जीबी मॉडल के दाम 14,499 रुपये हैं। स्‍पेशल इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में इसे 12999 रुपये में लिया जा सकता है।

HMD Crest & Crest Max sale in India : नोकिया स्‍मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ने बीते दिनों  भारत में HMD Crest और Crest Max स्‍मार्टफोन्‍स को लॉन्‍च किया था। आज यानी 6 अगस्‍त से इनकी सेल शुरू हो गई है। एमेजॉन पर हो रही सेल में इन स्‍मार्टफोन्‍स को डिस्‍काउंट के साथ लिया जा सकता है। दोनों फोन्‍स में फुल एचडी प्‍लस ओलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 5000 एमएएच की बैटरी है। 50 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है और 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग मिलती है। 
 

HMD Crest, HMD Crest Max Price in India 

HMD Crest के 6+128 जीबी मॉडल के दाम 14,499 रुपये हैं। स्‍पेशल इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में इसे 12999 रुपये में लिया जा सकता है। HMD Crest Max को 8+256 जीबी वेरिएंट में लाया गया है, जिसके दाम 16499 रुपये हैं। इंट्रोडक्‍टरी प्राइस में इसे 14999 रुपये में लिया जा सकता है। 
Advertisement

Amazon Freedom Festival sale में HMD Crest और HMD Crest Max बिक्री के लिए उपलब्‍ध हैं। प्रोडक्‍ट चेकआउट के दौरान CREST500 प्रोमो कोड अप्‍लाई करके 500 रुपये की छूट इन फोन्‍स पर ली जा सकती है। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो 1 हजार रुपये का डिस्‍काउंट ले सकते हैं। यह इंट्रोडक्‍टरी ऑफर 11 अगस्त 2024 तक वैध है।
 

HMD Crest, HMD Crest Max Specifications 

HMD Crest और HMD Crest Max में 6.67 इंच का FHD+ OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्त्‍ज है। 
Advertisement

HMD Crest में 50 मेगापिक्‍सल का मेन बैक कैमरा है साथ में 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर मिलता है। इसके मुकाबले HMD Crest Max में 64 एमपी का मेन रियर कैमरा मिलता है साथ में 5 एमपी का अल्‍ट्रा वाइड और 2 एमपी का मैक्रो सेंसर दिया गया है। दोनों ही फोन 50 एमपी के सेल्‍फी कैमरा से लैस हैं। 

HMD Crest में 6 जीबी रैम है, जिसे और 6 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। HMD Crest Max  में 8 जीबी रैम है। उसे भी वर्चुअल एक्‍सपेंड किया जा सकता है। ये फोन यूनिसॉक के टी760 प्रोसेसर से लैस हैं और लेटेस्‍ट एंड्रॉयड पर रन करते हैं। 
Advertisement

दोनों फोन्‍स में 5 हजार एमएएच की बैटरी है, जो 33 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। HMD Crest को तीन कलर्स- मिडनाइट ब्‍लू, रॉयल पिंक और लश लाइलैक में लाया गया है। Crest Max को डीप पर्पल, रॉयल पिंक और एक्‍वा ग्रीन कलर्स में लिया जा सकेगा। ये फोन HMD.com पर भी उपलब्‍ध होंगे।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.