HMD 225 4G फोन 2MP कैमरा, IPS LCD डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, रेंडर लीक!

Nokia 225 4G एक डुअल सिम फीचर फोन है जिसे HMD फिर से नए रूप में पेश कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जुलाई 2024 10:09 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 2.4 इंच का IPS LCD डिस्प्ले होगा।
  • फोन में कैमरा भी मौजूद होगा जो कि 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।
  • यह HD वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर से लैस हो सकता है।

HMD 225 4G फोन के रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं।

Photo Credit: X/HMD_MEME'S

HMD Global अपना एक और फोन जल्द पेश कर सकती है। दरअसल कंपनी HMD नाम से ही कई फोन लॉन्च करने वाली है जिनमें फीचर फोन से लेकर स्मार्टफोन तक शामिल होंगे। अब एक लीक के अनुसार कंपनी नोकिया का ही एक और फोन रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश कर सकती है। कंपनी इसे Nokia 225 4G के नए वर्जन के तौर पर पेश कर सकती है। आइए जानते हैं डीटेल्स। 

Nokia 225 4G एक डुअल सिम फीचर फोन है जिसे HMD फिर से नए रूप में पेश कर सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्स्टर HMD Meme की ओर से यह जानकारी लीक की गई है। लीक में HMD 225 4G फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है जो कि Nokia 225 4G के समान ही हो सकते हैं। Nokia 225 4G को कंपनी ने साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। 

Advertisement
HMD 225 4G के स्पेसिफिकेशंस का यहां पर खुलासा किया गया है। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन में 2.4 इंच का IPS LCD डिस्प्ले होगा जिसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन में Unisoc T107 SoC देखने को मिल सकता है। इस फोन में रियर साइड में कैमरा भी मौजूद होगा जो कि 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। यह HD वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर से लैस हो सकता है। टिप्स्टर ने फोन की रैम और स्टोरेज के बारे में यहां कुछ नहीं लिखा है। 

इसके कनेक्टिविटी ऑप्शंस देखें तो फोन ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें FM रेडियो भी दिया जा सकता है। फोन को धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग दी जा सकती है।
Advertisement

कुल मिलाकर देखें तो इस फोन के स्पेसिफिकेशंस Nokia 225 4G से हूबहू मेल खाते हैं। इसलिए कयास है कि फोन बताए गए हैंडसेट का ही रीब्रांडेड वर्जन होगा। HMD 225 4G के बारे में हालांकि, कंपनी की ओर से अभी कोई घोषणा नहीं की गई है। यह देखने वाली बात होगी कि कंपनी नोकिया ब्रांड के ही फोन को नए वर्जन में किन खासियतों के साथ पेश करती है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

रियर कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रैम

64एमबी

स्टोरेज

128एमबी

बैटरी क्षमता

1450 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  3. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.