इलेक्ट्रिक पावर के साथ फिर वापसी करेगी 80 के दशक की आइकॉनिक कार HM Contessa

HM Ambassador को पेश करने के बाद HM Contessa को लॉन्च कर सकते हैं। HM Ambassador मार्केट में 2024 तक आ सकती है, लेकिन Contessa के लिए अभी इसकी रिलीज तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इलेक्ट्रिक पावर के साथ फिर वापसी करेगी 80 के दशक की आइकॉनिक कार HM Contessa

HM Contessa में EV वर्जन का एक नया पावरट्रेन आएगा।

ख़ास बातें
  • HM Contessa में EV वर्जन का एक नया पावरट्रेन और चेसिस आएगा।
  • हिंदुस्तान मोटर्स ने नए डिजाइन वाली कार HM Contessa पेश की थी।
  • फ्रेंच Peugeot नई Contessa मॉडल के इंजन डिजाइन में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
बात 80 के दशक की है जब भारत में HM यानी कि हिंदुस्तान मोटर्स ने नए डिजाइन वाली कार HM Contessa पेश की थी। यह 80 के दशक की सबसे लोकप्रिय कार हुआ करती थी, क्योंकि उस दौरान इस सेडान का डिजाइन हर कार लवर का मन मोह लेता था। HM Contessa ने भारतीय बाजार में 1984 से लेकर 2002 तक राज किया और उसके बाद कंपनी इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया। हालांकि अब यह कार सड़कों पर बहुत ही कम देखने को मिलेगी। अगर कहीं मिली भी तो या शोकेस की गई होगी या फिर कबाड़ में धूल फांक रही होगी। अब 80 के दशक की इस लोकप्रिय कार HM Contessa में EV वर्जन का एक नया पावरट्रेन और चेसिस आएगा।

अब जमाना पेट्रोल और डीजल पर चलने वाले वाहनों का नहीं है बल्कि अब ग्रीन एनर्जी के तौर पर इलेक्ट्रिक पावर से चलने वाले वाहनों का आ रहा है। देश और दुनिया की सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां और स्टार्टअप्स अब इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर अधिक जोर दे रहे हैं। देश की सरकार भी कई प्रकार की सब्सिडी और अन्य लाभ देकर लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए प्रेरित कर रही है। नई ईवी का डिजाइन और इंटीरियर इसके पुराने मॉडल के मुकाबले कई बदलावों के साथ आएगा। हिन्दुस्तान मोटर्स ने Peugeot के साथ साझेदाकी की है और ज्वाइंट वेंचर के तौर पर विकास को आगे बढ़ाएंगे। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि Contessa एक ड्यूल ICE और इलेक्ट्रिक हाइब्रिड के तौर पर फिर से वापसी करेगी। फ्रेंच Peugeot नई Contessa मॉडल के इंजन डिजाइन में अहम भूमिका निभाएगी।

डिजाइन की बात करें तो नई Contessa में काफी सुरक्षा सुधार देखने को मिल सकता है। यह पुराने और मॉड्रन का एक मिश्रण होगा जो आइकॉनिक कोंटेसा के लाखों फैंस को खूब लुभाएगी। आगामी HM Contessa में इलेक्ट्रिक सिस्टम की नई टेक्नोलॉजी से फायदा होगा। यह लेटेस्ट एडवांस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेगी। वहीं इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंटीरियर भी काफी शानदार गैजेट्स जैसा होगा।

ऐसी उम्मीदे हैं कि HM Ambassador को पेश करने के बाद HM Contessa को लॉन्च कर सकते हैं। HM Ambassador मार्केट में 2024 तक आ सकती है, लेकिन Contessa के लिए अभी इसकी रिलीज तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HM Contessa, Electric Car, Hindustan Motors
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »