Jio Phone एक 'स्मार्ट' फ़ीचर फोन है, जानें क्यों

जियो फोन को चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लॉन्च के समय 'इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में वीओएलटीई कॉलिंग, जियो ऐप, ऐप डाउनलोड, इंटरनेट और वीडियो कॉलिंग जैसे कई ऐसे फ़ीचर हैं जो इसे बाज़ार में मौज़ूद दूसरे फ़ीचर फोन से अलग और ख़ास बनाते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 सितंबर 2017 16:28 IST
ख़ास बातें
  • जियो फोन के लिए सिक्योरिटी के तौर पर 1,500 रुपये जमा कराने होंगे
  • जियो फोन में एक ख़ास वॉयस असिस्टेंट फ़ीचर है
  • इस फ़ीचर फोन से जियो नेटवर्क पर वीडियो कॉल भी संभव है
रिलायंस जियो के लगभग मुफ्त में आने वाले 4जी फोन ने बाज़ार में आने के साथ ही जबरदस्त हलचल पैदा कर दी। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस साल कंपनी की सालाना आम बैठक में जियो 4जी फोन से पर्दा उठाया। लॉन्च होने के बाद से ही जियो 4जी फोन के स्पेसिफिकेशन, ख़ूबियां और कमियों के बारे में चर्चा शुरू हो गई थी। सबसे ख़ास बात है कि जियो फोन के लिए यूज़र को किसी तरह की कीमत नहीं चुकानी होगी, यानी ग्राहकों को तीन साल के लिए सिर्फ 1,500 रुपये सिक्योरिटी के तौर पर जमा कराने होंगे। जो तीन साल बाद वापस मिल जाने का वादा किया गया है। इस तरह फोन की प्रभावी कीमत एक तरह से शून्य है।


Advertisement

जियो फोन को चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लॉन्च के समय 'इंडिया का इंटेलीजेंट स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में वीओएलटीई कॉलिंग, जियो ऐप, ऐप डाउनलोड, इंटरनेट और वीडियो कॉलिंग जैसे कई ऐसे फ़ीचर हैं जो इसे बाज़ार में मौज़ूद दूसरे फ़ीचर फोन से अलग और ख़ास बनाते हैं। कंपनी ने लॉन्च के समय जानकारी दी थी कि अगस्त में प्री-बुकिंग शुरू होने के बाद 21 सितंबर से फोन मिलना शुरू हो जाएगा। हम आपको बताते हैं कि दूसरे फ़ीचर फोन की तुलना में जियो फ़ीचर फोन किस तरह अलग है।
  • सबसे पहले बात करते हैं जियो फोन में इस्तेमाल किए जाने वाले नेटवर्क की। जियो फोन 4जी सपोर्ट करता है और वीओएलटीई नेटवर्क के साथ आता है। यह अपने आप ही रिलायंस जियो नेटवर्क से कनेक्ट हो जाता है। यानी जियो फोन में किसी और नेटवर्क के सिम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। आप एचडी कॉल कर पाएंगे। जबकि बात करें बाजार में मौजूद दूसरे फ़ीचर फोन की तो किसी भी टेलीकॉम नेटवर्क के सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फ़ीचर फोन यूज़र के लिए यह बहुत बड़ा अपग्रेड है।
 
  • जियो फोन सिंगल सिम स्लॉट के साथ आता है। और इसमें एक नैनो-सिम कार्ड के लिए जगह है। यानी आप जियो फोन में एक से ज़्यादा सिम का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। और अगर आप दो नंबर एक साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको दूसरे डिवाइस की जरूरत पड़ेगी। आज जबकि देश में अधिकतर डिवाइस डुअल सिम आते हैं, जियो फोन में सिंगल सिम सपोर्ट मिलना निराश करता है। वहीं अधिकतर दूसरे फ़ीचर फोन जो आज बाज़ार में खरीदने के लिए मौज़ूद है दो सिम सपोर्ट करते हैं।
 
  • तीसरा फ़ीचर है वॉयस कमांड जो जियो फोन को दूसरे फ़ीचर फोन से अलग बनाती है। जियो फोन में वॉयस असिस्टेंट है जो हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी बेसिक कमांड को हैंडल कर सकता है। गूगल पर सर्च कर सकेंगे। और बोलकर एसएमएस भी कंपोज कर पाएंगे। फोन कॉल करने या ऐप लॉन्च करने जैसे बेसिक टास्क कर सकता है। दूसरे आम फ़ीचर फोन में यह फ़ीचर नहीं मिलता है।
 
  • फीचर फोन में बेहद ही साधारण किस्म के टास्क करने वाले ऐप होते हैं। लेकिन जियो फोन में आपको जियो म्यूजिक, जियो टीवी और जीवी सिनेमा जैसे ऐप मिलेंगे। जियो फोन में जियो स्टोर दिया गया है। यहां आपको वो सारे ऐप मिल जाएंगे जो फोन के लिए बने हैं। इनमें जियो सिनेमा, जियो टीवी और जियो म्यूज़िक जैसे जियो के ऐप भी शामिल हैं। म्यूज़िक स्ट्रीम हो जाता है। आप टेलीविजन सीरियल देख सकते हैं और मनोरंजन के लिए सिनेमा भी है। खबर तो ये भी है कि आने वाले समय में यूट्यूब और फेसबुक के लिए अलग ऐप उपलब्ध कराया जाए।
 
  • फ़ीचर फोन के लिहाज़ से देखें तो जियो फोन में मीडिया स्ट्रीमिंग की सुविधा इसे दूसरे आम फ़ीचर फोन से अलग बनाती है। हमने जियोम्यूजिक ऐप पर गाने को भी स्ट्रीम करने की कोशिश की और इसने अच्छा काम किया। हमने जियोसिनेमा और जियोटीवी ऐप को भी चलाया और पाया कि 4जी नेटवर्क पर स्ट्रीमिंग शानदार रहती है। हम फोन पर पूरे सिनेमा को स्ट्रीम करने में सफल रहे। अभी किसी और आम फ़ीचर फोन में मीडिया स्ट्रीमिंग की सुविधा नहीं दी गई है।
 
  • जियो फोन में वाई-फाई और ब्लूटूथ के साथ जियोलोकेशन और एनएफसी भी हैं। टैप एंड गो पेमेंट के लिए एनएफसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। फिलहाल,इस फीचर को रोलआउट नहीं किया गया है। और भविष्य में मिलने वाली अपडेट के बाद इसकी मदद से आप जनधन खाते, यूपीआई खाते, बैंक खाते और डेबिट-क्रेडिट कार्ड को जोड़ने के साथ भुगतान भी कर पाएंगे। दूसरे आम फ़ीचर फोन में ये दोनों फ़ीचर भी नहीं मिलते।
 
  • आप फोन के कंटेंट को आने वाले समय में टेलीविज़न स्क्रीन पर भी देख पाएंगे। कंपनी इसके लिए जल्द ही एक केबल टीवी एक्सेसरी उपलब्ध कराएगी। फोन में सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा है। कंपनी ओटीए अपडेट देगी। उम्मीद है कि रिलायंस जियो आने वाले समय में और फीचर को इस फोन का हिस्सा बनाएगी।
 
  • आप अपने जानकारों से सिर्फ फोन कॉल या मैसेज से संपर्क में नहीं रह सकते। आप वीडियो कॉल भी कर पाएंगे। जियो फोन एक वीडियो कॉलिंग फ़ीचर के साथ आता है, जो आपको किसी और फ़ीचर फोन में नहीं मिलता। वीडियो कॉल एक ख़ास ऐप के जरिए संभव है। फिलहाल, आप जियो नेटवर्क पर ही यह खास सुविधा पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.