• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अपने 'वाटरप्रूफ' सोनी एक्सपीरिया डिवाइस का पानी के अंदर ना करें इस्तेमाल

अपने 'वाटरप्रूफ' सोनी एक्सपीरिया डिवाइस का पानी के अंदर ना करें इस्तेमाल

अपने 'वाटरप्रूफ' सोनी एक्सपीरिया डिवाइस का पानी के अंदर ना करें इस्तेमाल
विज्ञापन
सोनी के एक्सपीरिया स्मार्टफोन की अहम खासियत होती है उनका वाटरप्रूफ होना। कंपनी भी इस फ़ीचर पर जोर देकर कस्टमर को लुभाने की कोशिश करती रही है, लेकिन अब उसने चेतावनी दी है कि यूज़र एक्सपीरिया डिवाइस को पानी के अंदर इस्तेमाल ना करें। ऐसा करने से फोन की वारंटी खत्म हो जाएगी।

कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए अपनी वेबसाइट पर लिखा है, "याद रहे कि डिवाइस को पानी के अंदर इस्तेमाल नहीं किया जाए''। आपको बता दें कि हाई-एंड एक्सपीरिया स्मार्टफोन आईपी68 रेटिंग्स के साथ आते हैं। आम भाषा में बात की जाए तो आईपी68 रेटिंग्स वाले डिवाइस पूरी तरह से डस्ट रेसिस्टेंट तो होते ही हैं, साथ में 1 मीटर से ज्यादा गहरे पानी में लगातार रहने पर भी वे खराब नहीं होंगे। हालांकि, वाटरप्रूफ फीचर के लिए कंडिशन मैन्यूफैक्चरर द्वारा निर्धारित होते हैं।

सोनी का कहना है कि पानी के अंदर इस फ़ीचर की टेस्टिंग 30 मिनट के लिए की गई थी। कंपनी ने कहा कि इन फ़ीचर की टेस्टिंग प्रयोगशाला में की गई थी। इस दौरान हैंडसेट स्टैंडबाय मोड में था। जब स्मार्टफोन पानी में हों तो यूज़र उसका इस्तेमाल ना करें। पानी के अंदर फोटो लेने की भी कोशिश ना करें। इसके अलावा कंपनी ने यूज़र को फोन को पानी में डालने से पहले सारे कवर को बंद करने का भी निर्देश दिया है।

कंपनी ने टेस्टिंग के बारे में बताया है, ''सोनी के डिवाइस की वाटरप्रूफ क्षमता की टेस्टिंग एक कंटेनर में रखकर की जाती है। इस कंटेनर में टैप वाटर होता है। पानी की गहराई 1.5 मीटर होती है। 30 मिनट तक पानी के अंदर रखने के बाद डिवाइस को आराम से बाहर निकाला जाता है, फिर उसके फंक्शन और फीचर को टेस्ट किया जाता है।''

इस चेतावनी से यही बात समझ में आ रही है कि सोनी अपने एक्सपीरिया स्मार्टफोन के वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होने का तो दावा कर रही है, लेकिन वह यूज़र कुछ एहतियात भी बरतने को कह रही है। वह आगाह कर रही है कि डिवाइस का पानी के अंदर इस्तेमाल नहीं करें।

अगर आपके पास एक्सपीरिया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है तो हमारा सुझाव यही होगा कि आप उसका इस्तेमाल पानी के अंदर ना करें। पानी की छीटों या बारिश में इस्तेमाल करने से नुकसान नहीं होना चाहिए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  8. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  9. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  10. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »