भारत में 2027 तक बनेंगे 50 प्रतिशत iPhone, चीन से प्रोडक्शन शिफ्ट कर रही Apple

Apple उन कंपनियों में शामिल है जिन्हें चीन में कोरोना की वजह से कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 जनवरी 2023 16:16 IST
ख़ास बातें
  • चीन में कोरोना की तबाही से बहुत से सेक्टर्स की मुश्किलें बढ़ी हैं
  • एपल ने प्रोडक्शन के लिहाज से चीन पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है
  • कंपनी ने पिछले वर्ष भारत में नई आईफोन सीरीज के की असेंबलिंग शुरू की थी

कंपनी ने अपनी भारतीय यूनिट को iPhone 14 सीरीज का प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है

अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple की 2027 तक भारत में सभी iPhone यूनिट्स का आधा असेंबल करने की है। कोरोना और इसके कारण लगी पाबंदियों से ऐसी बहुत सी कंपनियों पर असर पड़ा है जिनका प्रोडक्शन एक देश में था। चीन में कोरोना की कई लहरों से बहुत से सेक्टर्स को प्रोडक्शन का नुकसान हुआ है। 

Apple भी उन कंपनियों में शामिल है जिन्हें चीन में कोरोना की वजह से मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn के प्रोडक्शन का बड़ा हिस्सा चीन में है। चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए यह भारत में अपना प्रोडक्शन बढ़ाने की योजना बना रही है। JP Morgan के एक एनालिस्ट ने पिछले वर्ष एक रिपोर्ट में कहा था कि 2025 तक आईफोन के ग्लोबल प्रोडक्शन का लगभग 25 प्रतिशत भारत में होगा। एपल ने प्रोडक्शन के लिहाज से चीन पर अपनी निर्भरता घटाने की तैयारी की है। South China Morning Post ने एक रिपोर्ट में बताया है कि यह आंकड़ा 2027 तक बढ़कर 50 प्रतिशत हो सकता है। 
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "भारत में 2027 तक दुनिया में बनने वाले दो आईफोन में से एक का प्रोडक्शन हो सकता है। भारत में प्रोडक्शन का मौजूदा आंकड़ा लगभग 5 प्रतिशत का है" एपल ने अपनी भारतीय यूनिट को iPhone 14 सीरीज का प्रोडक्शन बढ़ाने को कहा है। पिछले वर्ष के अंत में चीन में कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने और चीन सरकार की जीरो कोविड पॉलिसी की वजह से एपल के प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा था।

कंपनी ने पिछले वर्ष अप्रैल से दिसंबर के बीच भारत से 2.5 अरब डॉलर से अधिक के iPhones का एक्सपोर्ट किया है। यह इससे पिछले वर्ष कंपनी के भारत से कुल एक्सपोर्ट का लगभग दोगुना है। इससे एपल के चीन में मुश्किलों के कारण अपने डिवाइसेज के प्रोडक्शन को शिफ्ट करने में तेजी लाने का संकेत मिल रहा है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले नौ महीनों में एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनियों Foxconn और Wistron प्रत्येक ने देश से एक अरब डॉलर से अधिक के डिवाइसेज का एक्सपोर्ट किया है। दुनिया की सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी एपल ने पिछले वर्ष भारत में नई आईफोन सीरीज के कुछ मॉडल्स की असेंबलिंग शुरू की थी।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Production, Foxconn, China, Market, Apple, devices, Export, IPhone, Sales, America
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.