जीएसटी का असरः मोबाइल और कंप्यूटर होंगे महंगे

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने नई कर की दरें निर्धारित कर दी हैं। बता दें कि सरकार ने जीएसटी को 1 जुलाई 2017 से लागू करने का लक्ष्य रखा है। सेवाओं के लिए चार दर स्लैब 5,12,18,28 प्रतिशत की रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी आने के बाद मोबाइल, डीटीएच और इंटरनेट सर्विस महंगी हो जाएंगी।

जीएसटी का असरः मोबाइल और कंप्यूटर होंगे महंगे
ख़ास बातें
  • वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने नई कर की दरें निर्धारित कर दी हैं
  • सरकार ने जीएसटी को 1 जुलाई 2017 से लागू करने का लक्ष्य रखा है
  • सेवाओं के लिए चार दर स्लैब 5,12,18,28 प्रतिशत की रहेगी
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने नई कर की दरें निर्धारित कर दी हैं। बता दें कि सरकार ने जीएसटी को 1 जुलाई 2017 से लागू करने का लक्ष्य रखा है। सेवाओं के लिए चार दर स्लैब 5,12,18,28 प्रतिशत की रहेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, जीएसटी आने के बाद मोबाइल, डीटीएच और इंटरनेट सर्विस महंगी हो जाएंगी।

इसका सीधा असर भारत में बनाए जा रहे स्मार्टफोन पर होगा। क्योंकि पहले कम ड्यूटी के कारण भारत में एसेंबल किए जा रहे स्मार्टफोन बेहद ही सस्ते थे। लेकिन जीएसटी आ जाने के बाद ये हैंडसेट 12 प्रतिशत की जीएसटी के साथ उपलब्ध होंगे। दूसरी तरफ, पहले आयात किए गए फोन 17-27 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी के साथ आते थे। इसका मतलब है कि जिन फोन को आयात करके भारत में बेचा जाता है वे सस्ते हो जाएंगे।

हालांकि, भारत में बनाए जाने वाले फोन महंगे हो जाएंगे। क्योंकि वे 7.5-8 प्रतिशत टैक्स का भुगतान करते थे। जीएसटी आ जाने के बाद ये फोन भी 12 प्रतिशत वाले स्लैब में आ जाएंगे। इसके अलावा मोबाइल के पार्ट्स पर भी 12 प्रतिशत का कर लगेगा।

इसका मतलब है कि फोन पहले की तुलना में महंगे होंगे। संभव है कि कई कंपनियां फिर से फोन को भारत से बाहर बनाने के बारे में विचार करें।

काउंटरप्वाइंट रिसर्च ने कहा है, "पहली तिमाही में मार्केट में उपलब्ध कराए गए पांच में चार फोन भारत में बने थे। जीएसटी आने के बाद घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर असर पड़ेगा। ऐसे में सरकार को मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए आगे भी सब्सिडी देने पर विचार करना होगा।"

टेलीविज़न और कंप्यूटर को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है। इन प्रोडक्ट के कुछ पार्ट 18 फीसदी वाले स्लैब में आएंगे और कुछ 28 फीसदी वाले स्लैब में। आज की तारीख में आप लैपटॉप और टेलीविज़न पर 26.5 प्रतिशत टैक्स देते हैं। कंप्यूटर के पुर्जों पर 10.3 प्रतिशत का टैक्स लगता है। इसका मतलब है कि पर्सनल कंप्यूटर और लैपटॉप पहले की तुलना में थोड़े बहुत महंगे हो सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »