Google का स्मार्टफोन कंपनियों को निर्देश, नियमित अपडेट से समझौता नहीं

Google का कहना है कि फोन में वर्चुअल A/B पार्टिशन का शामिल होना VTS को पास करने के लिए जरूरी होगा, जिससे भविष्य में फोन को गूगल ऐप्स के लिए सपोर्ट मिलता रहे।

Google का स्मार्टफोन कंपनियों को निर्देश, नियमित अपडेट से समझौता नहीं

सीमलेस अपडेट से यूज़र्स का एंड्रॉयड अनुभव पहले से बेहतर होगा

ख़ास बातें
  • Google ने स्मार्टफोन कंपनियों को सीमलेस अपडेट के लिए दिए निर्देश
  • सभी Android 11 डिवाइस पर देना होगा सिस्टम पार्टिशन
  • बैकग्राउंड में सेव होगी अपडेट इमेज, अपडेट में नहीं आएंगी बधाएं
विज्ञापन
Google ने स्मार्टफोन कंपनियों को Android 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाने वाले सभी डिवाइसों पर "Seamless Update" सपोर्ट देने का आदेश दिया है। इसके बाद से यूज़र्स के मोबाइल फोन पर लेटेस्ट सुरक्षा पैच और नए सॉफ्टवेयर वर्ज़न आदि जैसे अपडेट अपने आप बैकग्राउंड में इंस्टॉल हो जाएंगे। हालांकि गूगल ने अभी तक इस बारे में किसीस प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि उसने अपने वेंडर टेस्ट शूट (VTS) में बदलाव किए हैं, जिससे कंपनी वर्चुअल A/B पार्टिशन स्ट्रकचर वाले एंड्रॉयड 11 पर चलने वाले डिवाइस की जांच कर सके। यह डिवाइस पर सीमलेस अपडेट सक्षम करने के लिए आवश्यक है।

फोन में वर्चुअल A/B पार्टिशन का होना VTS को पास करने के लिए जरूरी होगा, जिससे भविष्य में फोन को गूगल ऐप्स के लिए सपोर्ट मिलता रहे। एक कोमिट में साफ लिखा है कि "R लॉन्च पर वर्चुअल ए/बी की आवश्यकता है।" इससे पता चलता है कि Google की Android टीम ने VTS पास करने के लिए एंड्रॉयड वेंडर्स के लिए वर्चुअल ए/बी पार्टिशन सट्रक्चर रखना अनिवार्य कर दिया है।

फोन में वर्चुअल ए/बी पार्टिशन स्ट्रक्चर अपडेट को डाउनलोड करते समय एक बैकअप सिस्टम इमेज को स्टोर करने के लिए स्पेस बनाता है। यदि नया अपडेट हार्डवेयर पर इंस्टॉल होने में विफल हो जाता है या यदि अपडेट प्रक्रिया में कोई खामी आती है तो यह पिछले सॉफ्टवेयर वर्ज़न में वापस आने में मदद करता है।

गूगल ने एंड्रॉयड पर यह सीमलेस अपडेट के कॉन्सेप्ट को 2016 में पेश किया था। यह फीचर Chrome OS से ली गई थी। एंड्रॉयड नोगट ने नई नेक्सस डिवाइसों पर भी सीमलेस अपडेट को सक्षम किया था। हालांकि अभी तक गूगल ने इसे अन्य सभी स्मार्टफोन कंपनियों के लिए अनिवार्य नहीं किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, google seamless update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »