Google का Android 15 रिलीज, आपके स्‍मार्टफोन में कब तक आएगा नया OS? जानें

Android 15 : Google ने डेवलपर्स के लिए अपने लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 15 को रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 15:27 IST
ख़ास बातें
  • Android 15 हुआ डेवलपर्स के लिए रिलीज
  • आने वाले हफ्तों में शुरू होगा रोलआउट
  • सबसे पहले पिक्‍सल9 सीरीज स्‍मार्टफोन्‍स में आएगा

लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 का सोर्स कोड अब AOSP पर उपलब्ध होगा।

Google ने स्‍मार्टफोन्‍स के लिए अपने लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्‍टम Android 15 को रिलीज कर दिया है। यह कई महीनों से बीटा टेस्टिंग के दौर में था। एक ब्‍लॉग पोस्‍ट में एंड्रॉयड ने ऐलान किया कि इसके सोर्स कोड को एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) पर भी उपलब्ध कराया गया है। इसका मतलब है कि स्‍मार्टफोन मेकर अपनी डिवाइस के लिए इस ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) का कस्टम वेरिएंट बना सकते हैं  और उसे पोर्ट कर सकते हैं। गूगल ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि आने वाले हफ्तों में एंड्रॉयड 15 का रोलआउट शुरू हो जाएगा। सबसे पहले यह गूगल के इन-हाउस Google Pixel स्मार्टफोन में आएगा। 

ब्लॉग पोस्ट में एंड्रॉयड की तरफ से ऐलान किया गया कि उसके लेटेस्‍ट ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15  का सोर्स कोड अब AOSP पर उपलब्ध होगा। AOSP में एंड्रॉयड ओएस का कोर शामिल होता है।  डेवलपर्स उसे एक्‍सेस कर सकते हैं और एंड्रॉयड के डेवलपमेंट और इम्‍प्रूवमेंट में मदद कर सकते हैं। 

आने वाले हफ्तों में Android 15 को Google Pixel स्मार्टफोन्‍स पर भी डाउनलोड किया जा सकेगा। इसकी शुरुआत Pixel 9 सीरीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा, Samsung, Honor, iQOO, Lenovo, Motorola, Nothing, OnePlus, Oppo, Realme, Sharp, Sony, Tecno, Vivo और Xiaomi सहित तमाम ओरिज‍िनल इक्‍विपमेंट मैन्‍युफैक्‍चरर्स (OEM) की डिवाइसेज में भी Android 15 का अपडेट मिलेगा। 

गूगल का कहना है कि लेटेस्‍ट एंड्रॉयड में ऐप एक्‍सपीरियंस को और बेहतर बनाने नए तरीके दिए गए हैं। इससे डेवलपर्स किसी भी ऐप की परफॉर्मेंस को बेहतर कर सकते हैं। इसमें ApplicationStartInfo, PdfRenderer, OpenJDK और SQLite के लिए API भी दिए गए हैं। यूजर्स को नए एंड्रॉयड में स्प्लिट-स्‍कीन ऐप को सेव करने के तरीके, ब्रेल डिस्‍प्‍ले के लिए टॉकबैक सपोर्ट आदि चीजें मिलेंगी। नए एंड्रॉयड की मदद से यूजर्स अपनी डिवाइस में ऑडियो की लाउडनेस को एडजस्‍ट कर पाएंगे। एचडीआर हेडरूम को कंट्रोल कर सकेंगे। टाइपिंग में नए फॉन्‍ट्स भी देखने को मिलेंगे। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Flagship build and design
  • Excellent display
  • Great cameras
  • Good battery life
  • AI features are fun
  • Bad
  • Processor is still not great
  • Heats up
  • No longer compact
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

फ्रंट कैमरा

10.5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.