गूगल पिक्सल एक्सएल की तस्वीर लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 12:04 IST
ख़ास बातें
  • लीक तस्वीर में नए आइकन और होम बटन देखे जा सकते हैं
  • पिक्सल एक्सएल के बाकी स्पेसिफिकेशन पिक्सल स्मार्टफोन जैस ही हैं
  • पिक्सल एक्सएल और पिक्सल फोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
उम्मीद की जा रही है कि गूगल 4 अक्टूबर को होने वाले इवेंट में गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। सोमवार को एक लीक तस्वीर से गूगल पिक्सल स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली थी। इस तस्वीर से फोन के लुक और यूआई के बारे में जानकारी सामने आई थी। अब एक और तस्वीर ऑनलाइन लीक हो गई है और यह हूबहू पिछली तस्वीर जैसी ही दिखती है।

वेंचररबीट की एक खबर में कहा गया है कि यह लीक तस्वीर पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की है। गूगल का यह बड़े स्क्रीन साइज़ वाला स्मार्टफोन है। गूगल अपने स्मार्टफोन बाजार को मजबूत बनाने के इरादे से नेक्सस ब्रांडिंग की जगह पिक्सल ब्रांडिंग के तहत लॉन्च करेगी। लीक तस्वीर में नए पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन के स्क्रीन पर नए पिक्सल लॉन्चर को देखा जा सकता है। गूगल ने नई स्मार्टफोन रेंज को शानदार और नया लुक देने के इरादे से पिक्सल लॉन्चर पेश किया है। नए आइकन अब खाली की जगह भरे हुए बॉर्डर से भरे हुए हैं। पिक्सल स्मार्टफोन की पिछली लीक तस्वीर की तरह ही कथित पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन की लीक तस्वीर में ब्लू कलर वेरिएंट की तरह ग्रेडियंट वॉलपेपर देखा जा सकता है।

होम स्क्रीन पर इंटरफेस में दूसरे बदलावों के साथ ऑनस्क्रीन बटन दिए गए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव नए यूज़र इंटरफेस में ऐप आइकन का गोल होना है। नए यूआई और गोल आइकन के एक्सक्लूसिव तौर पर पिक्सल और पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन में आने की खबरें हैं। इन आइकन को एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाले गूगल स्मार्टफोन पर नहीं देखा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में बाकी सारे फ़ीचर और डिज़ाइन पिक्सल स्मार्टफोन जैसे ही हैं।

गूगल द्वारा स्मार्टफोन के यूआई को ज्यादा बेहतर बनाए जाने की बात कही जा रही है ताकि बिना किसी हार्डवेयर जरूरत के ही ऐप्पल की 3डी टच टेक्नोलॉजी सपोर्ट कर सके। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एंड्रॉयड पुलिस के मुताबिक, गूगल पिक्सल एक्सएल स्मार्टफोन को 'मर्लिन' कोडनेम दिया गया है। इस फोन में 5.5 इंच क्वाडएचडी डिस्प्ले, क्वाड-कोर 2.0 गीगाहर्ट्जज़ 64-बिट प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 3450 एमएएच की बैटरी, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन में ऊपर की तरफ एक हेडफोन जैक, रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक यूएसबी टाइप सी पोर्ट होने का दावा किया गया है।
Advertisement

बता दें कि गूगल 4 अक्टूबर को होने वाले एक इवेंट में कई प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। पिक्सल स्मार्टफोन के अलावा एंड्रॉयड-क्रोम ओएस मर्जर, गूगल एंड्रोमीडा, गूगल वाई-फाई रूटर, क्रोमकास्ट अल्ट्रा और गूगल होम असिस्टेंट जैसे प्रोडक्ट भी इस इवेंट में लॉन्च किए जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel, Google, Mobiles, Android, Smartphone, Google Pixel XL

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.