Google Pixel XL 2 के डिस्प्ले को लेकर नई जानकारी आई सामने

ऐसा लगता है कि हर दिन बीतने के साथ ही गूगल पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने आ रही है। इससे पहले इसी महीने, गूगल पिक्सल एक्सएल2 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुईं थीं। और अब नई जानकारी से पता चलता है कि हैंडसेट में एक ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले मोड, मल्टीपल डिस्प्ले प्रोफाइल और स्क्रीन के ऑफ होने पर भी स्क्वीज़ फ़ीचर इस्तेमाल करने की क्षमता होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 जुलाई 2017 13:14 IST
ख़ास बातें
  • नए गूगल पिक्सल एक्सएल 2 में नए डिस्प्ले फ़ीचर आने का पता चला
  • नए स्क्वीज़ेबल फ़ीचर से गूगल असिस्टेंट को लॉन्च किया जा सकेगा
  • पिक्सल एक्सएल 2 में 2:1 का आस्पेक्ट रेशियो हो सकता है
ऐसा लगता है कि हर दिन बीतने के साथ ही गूगल पिक्सल एक्सएल 2 स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने आ रही है। इससे पहले इसी महीने, गूगल पिक्सल एक्सएल2 स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक हुईं थीं। और अब नई जानकारी से पता चलता है कि हैंडसेट में एक ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले मोड, मल्टीपल डिस्प्ले प्रोफाइल और स्क्रीन के ऑफ होने पर भी स्क्वीज़ फ़ीचर इस्तेमाल करने की क्षमता होगी।

एक्सडीए डेवलेपर्स ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि आने वाला गूगल पिक्सल एक्सएल 2 एक 'ऑलवेज़ ऑन' एम्बियंट डिस्प्ले फ़ीचर के साथ आएगा जो हाल ही में सैमसंग के स्मार्टफोन में आए फ़ीचर की तरह काम करता है। इस फ़ीचर के जरिए हैंडसेट के एक्टिव ना होने पर जरूरी सूचना और नोटिफिकेशन देखी जा सकेगी। इस फ़ीचर को हाल ही में एंड्रॉयड ओ डेवलेपर प्रिव्यू 3 के कोड में देखा गया था, जिससे खुलासा हुआ था कि पहली जेनरेशन वाले पिक्सल स्मार्टफोन में एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए यह फ़ीचर लाया जा सकता है।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्च दिग्गज द्वारा डिस्प्ले सेटिंग में एक एसआरजीबी मोड दिए जाने का भी खुलासा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, इससे पहले यह मोड सिर्फ डेवलेपर विकल्प के जरिए ही एक्सेस किया जा सकता था। एसआरजीबी विकल्प के साथ ही, एक 'विविड कलर्स' विकल्प भी उपलब्ध होगा।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि गूगल पिक्सल एक्सएल 2 एक 'स्क्वीज़ेबल फ्रेम' के साथ आएगा। और एक्सडीए की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए पिक्सल एक्सएल 2 में जोड़े जाने वाले इस फ़ीचर के बारे में जानकारी मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्क्वीज़ेबल फ्रेम के चलते यूज़र स्मार्टफोन के किनारों को स्क्वीज़ कर गूगल असिस्टेंट लॉन्च कर पाएंगे। बहरहाल, इस फ़ीचर के जरिए यूज़र इनकमिंग कॉल को साइलेंस भी कर पाएंगे।
Advertisement

याद दिला दें कि, गूगल पिक्सल एक्सएल 2 में एलजी का बनाया हुआ एमोलेड पैनल होने की उम्मीद है जिसका साइज़ 6 इंच होगा। जबकि ओरिजिनल गूगल पिक्सल एक्सएल में 5.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। पिक्सल एक्सएल 2 में एलजी जी6 की तरह ही 2:1 के आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  10. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.