गूगल पिक्सल स्मार्टफोन नहीं होंगे वाटरप्रूफः रिपोर्ट

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 22 सितंबर 2016 12:19 IST
पिछले एक दशक में स्मार्टफोन में हमने कई तरह के बदलाव देखे हैं। सबसे बड़ा बदलाव वाटर रेजिस्टेंस फ़ीचर को लेकर आया। आज की तारीख में ज्यादातर फ्लैगशिप फोन इस फ़ीचर से लैस होते हैं। चाहे सैमसंग के गैलेक्सी फ्लैगशिप की बात हो, या नए आईफोन की, ये सभी फोन कुछ हद तक वाटरप्रूफ हैं। ऐसे में गूगल के जल्द ही लॉन्च होने पिक्सल फोन को लेकर जो खुलासा हुआ है, वो बेहद ही चौंकाने वाला है। जानकारी मिली है कि गूगल के फोन वाटर रेजिस्टेंट नहीं होंगे।

एंड्रॉयड पुलिस ने इस मामले से संबंधित एक शख्स के हवाले से जानकारी दी है कि गूगल के जल्द ही लॉन्च होने वाले पिक्सल स्मार्टफोन को आईपी53 की रेटिंग मिली है, यानी यह कहीं से भी वाटर-रेजिस्टेंट नहीं है। मार्केट में कई स्मार्टफोन मौजूद हैं जिन्हे आईपी53 की रेटिंग मिली है और कंपनियां उन्हें वाटर रेजिस्टेंट नहीं बताती हैं, क्योंकि उनमें पानी से प्रोटेक्शन के लिए कोई खास फ़ीचर मौजूद नहीं होता।

आपको बता दें कि आईपी53 रेटिंग का मतलब यह नहीं है कि आप बारिश के मौसम में अपने फोन को बाहर निकालकर एसएमएस भी नहीं पढ़ पाएंगे। इसका मतलब है कि ज्यादा तेज बारिश या पानी के छींटों के कारण आपका हैंडसेट खराब हो सकता है। ऐसा आईपी67 रेटिंग से लैस डिवाइस के साथ नहीं होता। गौर करने वाली बात है कि आईपी53 रेटिंग वाले डिवाइस को हॉरीज़ॉन्टल पोजीशन में रखने पर पानी से खराब होने का खतरा ज्यादा होता है।

अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो यह गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बहुत बड़ी कमी मानी जाएगी। संभव है कि इस वजह से कई इच्छुक ग्राहक फोन को ना खरीदें।
Advertisement

गूगल के पिक्सल फोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन के रेंडर इमेज कई बार ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। पता चला है कि 5 इंच वाले पिक्सल फोन की कीमत 649 डॉलर (करीब 43,500 रुपये) से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.