गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल के टॉप फ़ीचर जानें

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2016 00:35 IST
गूगल ने ऐप्पल को चुनौती देने के मकसद से दो नए फ्लैगशिप हैंडसेट पेश किए हैं। हम बात कर रहे हैं गूगल पिक्सल और गूगल पिक्सल एक्सएल की। इन स्मार्टफोन की कीमत 57,000 रुपये से शुरू होती है। भारत में इनकी प्री-ऑर्डर बुकिंग 13 अक्टूबर से शुरू होगी और इन्हें महीने के अंत तक मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा।

कीमत से इतना तो साफ है कि गूगल पिक्सल हैंडसेट की सीधे तौर पर भिड़त आईफोन 7 सीरीज से होगी। ऐसे में कंपनी ने इन फोन में बहुत कुछ नया और पावरफुल देने की कोशिश है।
Advertisement

आइए इन स्मार्टफोन के टॉप फ़ीचर के बारे में जानें

बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट
Advertisement
लॉन्च के दौरान कंपनी ने बताया कि ये बिल्ट इन गूगल असिस्टेंट के साथ आने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन होंगे।
इस फ़ीचर की मदद से आप तेजी से अपने सवालों के जवाब जान पाएंगे। फोटोज़ ऐप में तस्वीरों को खोजना और भी आसान होगा। हिंदी भाषी यूज़र आसानी से अंग्रेजी या फिर किसी अन्य भाषा के टेक्स्ट का अनुवाद कर सकेंगे। सबसे अहम की यह आपकी प्लानिंग में काम आएगा।
Advertisement

(जानें: गूगल पिक्सल एक्सएल बनाम गूगल पिक्सल)

फोटो और वीडियो के लिए अनलिमिटेड स्टोरेज
Advertisement
पिक्सल सीरीज के हैंडसेट के साथ आपको स्टोरेज खत्म होने के नोटिफिकेशन से मुक्ति मिल जाएगी। गूगल ने इन हैंडसेट के साथ अनलिमिटेड फोटो और वीडियो को क्लाउड स्टोरेज पर स्टोर करने की सुविधा देगी। ऐसे में 32 जीबी स्टोरेज वाला शुरुआती मॉडल भी आम यूज़र के लिए काफी साबित होगा।
 

कैमरा
Advertisement
कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले कैमरे से लैस है। अपने इस दावे के समर्थन में कंपनी ने इसके कैमरे को मिले 89 डीएक्सओमार्क मोबाइल स्कोर का ज़िक्र किया है। बताया गया है कि पिक्सल के कैमरे से यूज़र हर किसी परिस्थिति में बेहतरीन तस्वीरें ले पाएंगे। बता दें कि इसमें एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12.3 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।

प्रोसेसर और रैम
गूगल ने अपने इन दोनों हैंडसेट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसके साथ मौजूद है 4 जीबी रैम। प्रोसेसर आमतौर पर 1.6 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर चलेगा और अधिकतम 2.15 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड पर। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 821 आज की तारीख में सबसे मजबूत मोबाइल प्रोसेसर है। ऐसे में आप धांसू परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
दोनों ही हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेंगे। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। इसके अलावा कंपनी के द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए मैसेजिंग ऐप गूगल अलो और डुओ ऐप पहले से इंस्टॉल होंगे। इन सबके अलावा ऐप ड्रॉअर में भी बदलाव किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2770 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Brilliant low-light photography
  • Fast modern processor
  • Great battery life
  • Google Assistant with localisations for India
  • Bad
  • Not very stylish or eye-catching
  • Expensive
  • No storage expansion
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.3-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel Launched, Google Pixel XL Launched
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.