Google Pixel 9a को खरीदने वालों को मिलेगा फ्री YouTube, Fitbit और Google One प्रीमियम सब्सक्रिप्शन! लीक हुए लॉन्च ऑफर्स

Google Pixel 9a मार्च में दस्तक देने वाला है। इसके प्री-ऑर्डर 19 मार्च को शुरू हो सकते हैं, जबकि शिपिंग के 26 मार्च को शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 19:37 IST
ख़ास बातें
  • Google अपने Pixel 9a के साथ कुछ फ्री बेनिफिट्स देने की प्लानिंग कर रही है
  • अपकमिंग Pixel फोन के साथ 6 महीने का Fitbit प्रीमियम मिल सकता है
  • 3 महीने के लिए YouTube प्रीमियम और Google One प्लान भी मिल सकता है

Pixel 8a (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा Pixel 9a

Google Pixel 9a के लॉन्च में अब अधिक समय नहीं बचा है। हालिया महीनों में इसे एक के बाद एक सर्टिफिकेशन्स प्राप्त हुए और कुछ लीक्स ने इसके स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए। अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ग्राहकों को लुभाने के लिए Google अपकमिंग Pixel 9a के साथ कुछ ऑफर्स पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें बैंक ऑफर नहीं, बल्कि फ्री YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और कुछ अन्य गूगल सर्विस के लिए फ्री एक्सेस शामिल है। Google Pixel 9a के फोन में 6.2-इंच OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसमें FHD+ रिजॉल्यूशन और 2700 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है।

एंड्रॉयडअथॉरिटी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Google अपने Pixel 9a के साथ कुछ फ्री बेनिफिट्स देने की प्लानिंग कर रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस अपकमिंग Pixel फोन के साथ 6 महीने का Fitbit प्रीमियम और 3 महीने के लिए YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राहकों को 3 महीने के लिए Google One 100GB प्लान मिलेगा। हालांकि, इसमें AI फीचर्स शामिल नहीं होंगे। Google अपने Pixel 9 सीरीज के साथ 3 महीने के लिए 2TB + AI प्लान मुफ्त देता है।
Advertisement

समान पब्लिकेशन का कहना है कि Google Pixel 9a मार्च में दस्तक देने वाला है। इसके प्री-ऑर्डर 19 मार्च को शुरू हो सकते हैं, जबकि शिपिंग के 26 मार्च को शुरू होने की उम्मीद है। Google Pixel 9a की प्राइसिंग को भी लीक किया जा चुका है। फोन का 128GB वेरिएंट 499 डॉलर (लगभग 43,000 रुपये) और 256GB वेरिएंट के 599 डॉलर (लगभग 52,000 रुपये) में लॉन्च होने की संभावना है। फोन Obsidian, Porcelain, Iris और Peony शेड्स में आ सकता है। 

Google Pixel 9a में 6.285 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। कैमरा के लिए रियर में 48MP का मेन सेंसर आ सकता है जिसमें OIS फीचर भी होगा। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन 13MP Sony IMX712 फ्रंट सेंसर के साथ आ सकता है। 
Advertisement

फोन में Tensor G4 प्रोसेसर आ सकता है। इसमें 5100mAh की बैटरी और 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। 
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.